15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक बार फिर बदलेगा मौसम! IMD ने 11 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Weather Update: पूरे देश में मौसम अचानक बदलता दिखाई दे रहा है। फरवरी के मध्य में ही उत्तर भारत में गर्मी जैसा एहसास हो रहा था, लेकिन 15 फरवरी के बाद स्थिति बदल सकती है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
image
भारत

Feb 15, 2026

IMD ने जारी किया अलर्ट (File Photo)

IMD Alert: उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में 11 राज्यों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश से तापमान में हल्की गिरावट जरूर आएगी, लेकिन ठंड की वापसी की संभावना नहीं है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली‑एनसीआर में आज मौसम सुहावना रहेगा। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दिन में तेज धूप के कारण तापमान बढ़ सकता है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में करीब 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश और बिहार में फिलहाल आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन आने वाले दिनों में बदलाव के संकेत हैं। IMD के अनुसार 17 और 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद और मैनपुरी जिलों में इन दिनों बारिश हो सकती है।

वहीं बिहार के सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, पूर्णिया, सहरसा और किशनगंज जिलों में कल घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

पहाड़ों में बर्फबारी और तेज हवाओं का अलर्ट

पर्वतीय राज्यों में मौसम ज्यादा बिगड़ने वाला है। उत्तराखंड में 16 और 17 फरवरी को भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है, खासकर चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी और गढ़वाल जिलों में।

वहीं हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन 15 फरवरी के बाद बादल छाने लगेंगे और ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवाओं के साथ बर्फबारी हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

पूरे देश में मौसम अचानक बदलता दिखाई दे रहा है। फरवरी के मध्य में ही उत्तर भारत में गर्मी जैसा एहसास हो रहा था, लेकिन 15 फरवरी के बाद स्थिति बदल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार महाशिवरात्रि के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बारिश और बादल बढ़ेंगे।

15 से 20 फरवरी के बीच क्या रहेगा हाल?

मौसम विभाग के अनुसार 15 से 20 फरवरी के बीच मौसम में बदलाव जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी और पहाड़ी दोनों क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में 17 और 18 फरवरी को बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!