16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bangladesh PM Swearing-In Ceremony: ओम बिरला को क्यों भेजा जा रहा बांग्लादेश? कांग्रेस सांसद ने बताई बड़ी वजह

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, जहां उनकी पार्टी ने हालिया चुनाव में भारी बहुमत हासिल किया। भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा स्पीकर ओम बिरला करेंगे, जैसा कि विदेश मंत्रालय ने घोषित किया।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Rajasthan Sawai Madhopur India first guava festival begin tomorrow inaugurated Lok Sabha Speaker Om Birla

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला। (फाइल फोटो - ANI)

बांग्लादेश में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को पीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक रूप से इस बात की घोषणा की है। इस बीच, कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने भाजपा को जमकर घेरा है।

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने बांग्लादेश के नए PM तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत को रिप्रेजेंट करने वाले ओम बिरला पर कमेंट किया।

बिरला को केंद्र से मिला है इनाम

अखिलेश ने कहा कि यह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं देने के लिए बिरला को केंद्र की तरफ से इनाम है।

एएनआई के साथ खास बातचीत में सिंह ने कहा- ओम बिरला को सरकार की तरफ से इनाम मिला होगा क्योंकि उन्होंने राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने नहीं दिया।

उन्होंने कहा- अब जब (बांग्लादेश में) नई सरकार बन गई है, तो भारत सरकार को वहां जाकर अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा जोर-शोर से उठाना चाहिए और वहां तनाव खत्म करना चाहिए।

आरएसएस के फंडिंग पर क्या अखिलेश सिंह

इसके अलावा, सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे की टिप्पणी का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इसके रजिस्ट्रेशन और फंडिंग के बारे में उठाए गए सवाल सही हैं।

अखिलेश ने कहा- उनका सवाल सही है क्योंकि RSS लंबे समय से रजिस्टर्ड नहीं है। पैसे के मामले में, यह सच है कि जब इलेक्टोरल बॉन्ड लाए गए थे, तो कुछ तरह का फ्रॉड हुआ था। इसने एक खास पार्टी को इस तरह से विकसित किया कि अब बराबरी का मौका नहीं रहा।

इससे पहले, कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 'शैतान का साया' कहा था और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की फाइनेंशियल ट्रांसपेरेंसी और लीगल स्टेटस पर सवाल उठाया था।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!