11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ओम बिरला के साथ हुई गाली-गलौच’, किरेन रिजिजू बोले- प्रियंका और वेणुगोपाल ने विपक्षी सांसदों को नहीं रोका

किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया कि विपक्षी सांसदों ने स्पीकर के चेंबर में घुसकर गाली गलोच की। इस दौरान वहां प्रियंका गांधी मौजूद थीं। पढ़ें पूरी खबर...

less than 1 minute read
Google source verification
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (फोटो- एएनआई)

केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सांसदों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि कम से कम 20 से 25 मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के सांसद स्पीकर के चेंबर में घुस गए। उन्होंने स्पीकर को गंदी गंदी गालियां दी। मैं उस समय वहां मौजूद था।

विपक्षी दलों के सांसदों के साथ केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। उन्होंने भी विपक्षी सांसदों को अमर्यादित बयानबाजी करते हुए नहीं रोका। रिजिजू ने कहा कि वेणुगोपाल समेत सीनियर कांग्रेस नेता लोगों को लड़ने के लिए उकसा रहे थे। स्पीकर ओम बिरला बहुत नरम इंसान हैं, नहीं तो सख्त कार्रवाई होती।

इंडिया-यूएस ट्रेड डील पर बोल सकते हैं राहुल

बजट सत्र के दौरान आज लोकसभा का माहौल अहम रहने वाला है। बजट पर आज दोपहर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोल सकते हैं। राहुल गांधी अपने भाषण में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के मुद्दे पर सरकार को कठघरे में खड़ा कर सकते हैं। राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ दिए गए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर साइन नहीं किया। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि राहुल सदन में नेता प्रतिपक्ष हैं, ऐसे में पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए उनके हस्ताक्षर नहीं लिए गए।