4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा में पीयूष गोयल का विपक्ष के वार पर पलटवार, ट्रेड डील पर रखा सरकार का पक्ष

भारत-अमेरिका ट्रेड डील मामले पर लोकसभा में बहस आज भी जारी है। इस मामले पर अब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्ष के वार पर पलटवार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 04, 2026

Piyush Goyal

Piyush Goyal (Photo - ANI)

भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India-US Trade Deal) दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक ओर दुनियाभर में जहाँ इस ट्रेड डील की तारीफ हो रही है, तो भारत में विपक्ष इस ट्रेड डील की आलोचना करते हुए इसे किसानों के अधिकारों के खिलाफ बता रहा है। लोकसभा में आज भी इस मामले पर बहस हो रही है। ऐसे में सरकार का पक्ष रखते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने विपक्ष के वार पर पलटवार किया है।

डेयरी और कृषि क्षेत्र में नहीं होगा नुकसान

विपक्ष लगातार सरकार पर आरोप लगा रहा है कि भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील से भारत के डेयरी और कृषि क्षेत्र को नुकसान होगा। हालांकि सरकार का रुख हमेशा से ही साफ रहा है कि भारत कभी भी अपने किसानों और डेयरी फार्मर्स के हितों के साथ खिलवाड़ नहीं करेगी। आज लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान गोयल ने फिर यह बात दोहराई कि इस ट्रेड डील से डेयरी और कृषि क्षेत्र में भारत के किसानों के अधिकार सुरक्षित रहेंगे और फोकस 'मेक इन इंडिया' पर रहेगा। किसानों को इस ट्रेड डील से कोई नुकसान नहीं होगा।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील संतुलित

गोयल ने बताया कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील एक बेहद ही संतुलित डील है और इसका फायदा दोनों देशों को होगा। उन्होंने बताया कि इस डील में भारत ने अपना पक्ष रखा और उसी के आधार पर दोनों देशों के बीच सहमति बनी। उन्होंने यह भी बताया कि संवेदनशील विषयों पर किसी तरह का समझौता नहीं हुआ है।