
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल
India US Trade Deal: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के साथ हुए हालिया व्यापार समझौते को भारत के लिए 'सबसे अच्छी डील' करार दिया है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों की तुलना में भारत को बेहतर शर्तें मिली हैं। यह बयान ऐसे समय आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद समझौते की घोषणा की। ट्रंप ने कहा कि भारत पर टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर दिया गया है, और यह 'मित्रता और सम्मान' के कारण तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। विपक्ष पर हमला बोलते हुए गोयल ने कहा कि राहुल गांधी को इकोनॉकी समझ नहीं आ रही है।
पीयूष गोयल ने कहा कि भारत अमेरिका ट्रेड डील से 140 करोड़ भारतीयों को फायदा होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को क्या मिर्ची लग रही है? उन्होंने आगे कहा कि उन्हें जवाब देना होगा कि इस नकारात्मक मानसिकता से वे क्या हासिल करना चाहते हैं।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि संसद में हम सभी ने शर्मनाक नजारा देखा। विपक्ष विशेष रूप से राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस और उनकी सहयोगी TMC, SP और DMK ने आज सदन में बहुत ही गलत व्यवहार किया। वे स्पीकर की कुर्सी तक पहुंचकर उनका अपमान किया, यह बहुत ही शर्मनाक है। पीयूष ने कहा कि वह विपक्ष और राहुल गांधी की कड़ी निंदा करते है।
पीयूष गोयल ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि राहुल गांधी जैसे नेगेटिव सोच वाले नेता आज देश को गुमराह करने या कन्फ्यूज करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं राहुल गांधी के झूठ और धोखे की निंदा करता हूं। वह लोगों को गुमराह करना चाहते हैं, लेकिन यह काम नहीं करेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश आगे बढ़ रहा है। उन्हें भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकॉनमी बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। UPA सरकार में कांग्रेस के दस साल के राज में, उन्होंने इकॉनमी को बर्बाद कर दिया, लोगों को परेशान किया और डेवलपमेंट को रोक दिया।
पीयूष गोयल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई। यह समझौता दो समान विचारधारा वाली, निष्पक्ष व्यापार करने वाली लोकतांत्रिक देशों की ताकत दिखाता है।' उन्होंने इसे ऐतिहासिक मोड़ बताया, जो भारत-अमेरिका संबंधों को नया आकार देगा। गोयल के अनुसार, यह डील किसानों, एमएसएमई, उद्यमियों और कुशल श्रमिकों के लिए अभूतपूर्व अवसर खोलेगी। इससे 'मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड', 'डिजाइन इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड' और 'इनोवेट इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड' की दिशा में तेजी आएगी। साथ ही, अमेरिका से टेक्नोलॉजी हासिल करने में मदद मिलेगी, जो विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को गति देगी।
Updated on:
03 Feb 2026 07:14 pm
Published on:
03 Feb 2026 05:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
