
pm modi
PM Modi emotional in Rajya Sabha: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक होते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष वाले "मोहब्बत की दुकान" खोलने का दावा करते हैं, लेकिन असल में मेरी कब्र खोदना चाहते हैं। पीएम मोदी के इस बयान पर सदन में सनसनी फैल गई और विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया। पीएम मोदी ने कहा कि हम विकसित भारत की नींव तैयार कर रहे हैं। विपक्ष पर हमला बोले हुए कहा कि कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने के नारे लगवा रही है।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान विपक्ष को घेरते हुए कहा, "ये लोग मोहब्बत की दुकान चलाने का ढोंग करते हैं, लेकिन पीठ पीछे मेरी कब्र खोदने में लगे रहते हैं।" उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के कुछ घटकों ने हाल ही में रैली में "मोदी तेरी कब्र खुदेगी" जैसे आपत्तिजनक नारे लगवाए, जो देश के लिए शर्मनाक है। पीएम मोदी ने इसे देश के प्रति नफरत का प्रतीक बताते हुए माफी की मांग की।
पीएम मोदी ने अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले से जम्मू-कश्मीर में शांति स्थापित हुई, लेकिन विपक्ष को यह रास नहीं आया। इसी तरह, पूर्वोत्तर राज्यों में शांति बहाली के प्रयासों से भी विपक्ष परेशान है। पीएम ने "ऑपरेशन सिंदूर" का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई से पाकिस्तान की साजिशें नाकाम हुईं, लेकिन विपक्ष इस पर चुप्पी साधे हुए है।
भावुक होते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष की नफरत और षड्यंत्रों के बावजूद सरकार देशहित में काम कर रही है। उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि वे राजनीति में नफरत फैलाने के बजाय देश निर्माण में योगदान दें।
पीएम मोदी ने कहा कि हमने धारा 370 की दीवार गिरा दी। उत्तर-पूर्व में बम-बारूद की छाया खत्म करके शांति स्थापित की जा रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी आतंकियों को घर में घुसकर मारा। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि माओवादी आतंक से देश को मुक्ति दिलाने के लिए साहसपूर्ण प्रयास किए।
Updated on:
05 Feb 2026 09:29 pm
Published on:
05 Feb 2026 06:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
