5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“चोरी करना गांधी परिवार का पुश्तैनी धंधा, सरनेम भी चुराया”, पीएम मोदी ने साधा निशाना

PM Modi's Speech In Rajya Sabha: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष को जमकर लताड़ लगाई।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 05, 2026

PM Narendra Modi in Rajya Sabha

PM Narendra Modi in Rajya Sabha (Photo - Sansad TV)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज, गुरुवार, 5 फरवरी को राज्यसभा (Rajya Sabha) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu) के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। पहले वह बुधवार को लोकसभा (Lok Sabha) में जवाब देने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। आज अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

"चोरी करना गांधी परिवार का पुश्तैनी धंधा, सरनेम भी चुराया"

पीएम मोदी ने गांधी परिवार को जमकर लताड़ लगाई। पीएम मोदी ने गांधी परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, "चोरी करना गांधी परिवार का पुश्तैनी धंधा है। उन्होंने तो 'गांधी सरनेम' भी चुराया है। गांधी परिवार और कांग्रेस 1920 से चोरी और दावेदारी की राजनीति करती आ रही है।"

"वो मेरी कब्र खोदना चाहते हैं"

पीएम मोदी ने कांग्रेस की 'मोहब्बत की दुकान' पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कांग्रेस मोहब्बत की दूकान चलाने का ढोंग करती है, लेकिन वो मेरी कब्र खोदना चाहते हैं। उनकी दुकान में मोहब्बत नहीं है, बल्कि नफरत है। हमारी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाई जिससे शांति की स्थापना हो। पूर्वोत्तर में भी हमने शांति के लिए खूब प्रयास किए। 'ऑपरेशन सिंदूर' में आतंकियों का खात्मा किया जिससे पाकिस्तान की साजिश नाकाम हुई, लेकिन कांग्रेस को इन सबसे आपत्ति है। उनकी रैलियों में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' नारे लगाए जाते हैं। यह एक नारा नहीं, बल्कि उनका भाव है।"