AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

संसद के शीतकालीन सत्र (Parliament Winter Session) में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने लोकसभा में संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत के राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' (Vande Mataram) के 150 साल पूरे होने के विषय पर चर्चा की शुरुआत की। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय गीत की अहमियत बताने के साथ ही कांग्रेस (Congress) को भी लताड़ लगाई।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने मुहम्मद अली जिन्ना (Muhammad Ali Jinnah) के दबाव में 'वंदे मातरम्' को धोखा दिया था। उन्होंने कहा कि 1937 में जिन्ना के दबाव में 'वंदे मातरम्' को 'टुकड़ों में बांट' दिया गया, जो तुष्टिकरण की राजनीति का प्रतीक था। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि महात्मा गांधी द्वारा इस गीत को राष्ट्रीय गान जैसा मानने के बावजूद कांग्रेस ने इसे धोखा दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) ने राष्ट्रीय गीत को राष्ट्रीय गान जैसा बताया था और इसकी तारीफ भी की थी। इसके बावजूद कांग्रेस ने इसकी परवाह नहीं की और जिन्ना की वजह से 'वंदे मातरम्' को धोखा दे दिया।
पीएम मोदी ने बताया कि 15 अक्टूबर 1937 को लखनऊ में जिन्ना ने 'वंदे मातरम्' के खिलाफ नारे लगाए थे। इसके कुछ दिन बाद कांग्रेस ने फैसला लिया कि 'वंदे मातरम्' के सिर्फ पहले दो छंद ही गाए जाएंगे। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू द्वारा सुभाष चंद्र बोस को लिखे पत्र का भी जिक्र किया जिसमें नेहरू ने लिखा था कि आनंदमठ की पृष्ठभूमि से मुस्लिमों को चिढ़ हो सकती है। ऐसे में कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति के लिए 'वंदे मातरम्' को धोखा दे दिया।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति के लिए मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए। पीएम मोदी ने इसे विश्वासघात और विभाजन की नींव बताया।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियाँ आज भी पहले जैसी ही हैं और वो मुस्लिम लीग कांग्रेस (एमएलसी) बन गई है। आज भी कांग्रेस और उसके सहयोगी दल 'वंदे मातरम्' का विरोध करते हैं और इसे लेकर विवाद पैदा करने की कोशिश करते हैं।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
09 Dec 2025 08:41 am
Published on:
09 Dec 2025 08:39 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।