12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किरेन रिजिजू के दावे पर प्रियंका गांधी का पलटवार, बोलीं- हमने किसी को कोई गाली नहीं दी

कांग्रेस सांसद ने कहा कि कोई गाली-गलौज नहीं हुई और उन्होंने अंत में केवल शांतिपूर्ण ढंग से बात की।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Feb 12, 2026

प्रियंका ने दावे को किया खारिज (Photo-IANS)

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। रिजिजू ने दावा किया था कि लोकसभा स्पीकर के चैंबर में हुई कथित झड़प के दौरान प्रियंका गांधी ने कांग्रेस सांसदों को उकसाया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका गांधी ने साफ कहा कि किसी तरह की गाली-गलौज नहीं हुई और उन्होंने केवल शांतिपूर्वक बात की।

किसी को गाली नहीं दी-प्रियंका

प्रियंका गांधी वाड्रा ने पत्रकारों से कहा, “हमने किसी को गाली नहीं दी। 1-2 सांसद थोड़े उत्तेजित थे और उन्होंने अपनी बात रखी। यह कहना कि मैंने उन्हें उकसाया, बिल्कुल झूठ है। मैं चुपचाप बैठी थी। अंत में मैंने कुछ बातें शांतिपूर्वक कही थीं।”

इस दौरान राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने वाली बात पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस सांसद पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर दी प्रतिक्रिया

उन्होंने सरकार को भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर भी घेरा और कहा कि यह समझौता किसानों के लिए नुकसानदायक साबित होगा।

प्रियंका गांधी ने कहा, “भारत-अमेरिका के बीच जो ट्रेड डील साइन हुई है, उससे किसानों को भारी नुकसान होगा। आज पूरी लेबर यूनियन हड़ताल पर है और हम उनका समर्थन कर रहे हैं।”

किरेन रिजिजू ने क्या कहा था? 

दरअसल, किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया था कि करीब 20-25 कांग्रेस सांसद लोकसभा स्पीकर के चैंबर में घुसे और उनके साथ मौखिक दुर्व्यवहार किया। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद थे और टकराव को बढ़ावा दे रहे थे।

रिजिजू ने कहा, “मैं खुद वहां मौजूद था। स्पीकर बहुत सौम्य व्यक्ति हैं, नहीं तो सख्त कार्रवाई हो सकती थी।”

विशेषाधिकार हनन का लाएंगे प्रस्ताव- रिजिजू

इधर, बुधवार को किरेन रिजिजू ने यह भी घोषणा की कि बीजेपी सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने सदन को गुमराह किया और सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ निराधार बयान दिए।

रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने बिना किसी आधार के गंभीर आरोप लगाए हैं। नियमों के अनुसार, अगर किसी सांसद को किसी पर गंभीर आरोप लगाने हैं, तो उसे नोटिस देना और आरोपों को साबित करना जरूरी होता है।