AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) की ओर से RSS और भाजपा (BJP) की तारीफ करना राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को रास नहीं आया है। तभी तो दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय 'इंदिरा भवन' में पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह पर मजाकिया लहजे में तंज कसा और कहा, कल आपने बदमाशी कर दी।' मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल की यह बात सुनकर आसपास मौजूद नेताओं की हंसी छूट गई। वहां मौजूद सोनिया गांधी भी अपनी हंसी नहीं रोक सकीं। इसके बाद दोनों नेताओं की थोड़ी देर बातचीत हुई।
दरअसल, अपने बयानों से कई बार कांग्रेस को असहज कर चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को भाजपा और आरएसएस की संगठनात्मक ढांचे की तारीफ कर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी थी। उनके एक्स अकाउंट पर किए गए पोस्ट में भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी और पीएम मोदी की पुरानी तस्वीर साझा की गई थी।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा था, ''यह बहुत ही प्रभावशाली तस्वीर है। किस प्रकार RSS का जमीनी स्वयंसेवक और भाजपा का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बना। यह संगठन की ताकत को दर्शाता है।''
'जय सिया राम' के उद्घोष के साथ समाप्त हुई कांग्रेस नेता की इस पोस्ट ने तमाम अटकलों को जन्म दे दिया। उनकी इस पोस्ट ने कांग्रेस नेताओं को असहज कर दिया। इस पोस्ट के बाद ही दिग्विजय सिंह को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने जाना था। इसके बाद उनके इस पोस्ट को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे।
हालांकि विवाद बढ़ता देख दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने केवल संगठन की सराहना की है। संघ और भाजपा के वह पहले भी कट्टर विरोधी थे और अब भी हैं।
दूसरी तरफ दिग्विजय सिंह की इस पोस्ट पर कई भाजपा नेताओं ने तारीफ की। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, सामाजिक समानता और राष्ट्रीय प्रगति के लिए आरएसएस लगातार काम करता रहा है। लोग धीरे-धीरे यह समझ रहे हैं, इसलिए आलोचक भी उनकी सराहना कर रहे हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह ने जो इंगित किया वह भाजपा की कार्यशैली का प्रतीक है कि धरातल से जुड़ा व्यक्ति किस तरह अपनी प्रतिभा, क्षमता और संगठन के सहयोग से शीर्ष स्तर पर पहुंचकर भारत और विश्व के सबसे लोकप्रिय नेतृत्व के रूप में उभरने में सफल होता है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
29 Dec 2025 02:48 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।