AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

देश के कई हिस्सों, खासकर दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में इन दिनों घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम की इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव करने का फैसला लिया है।
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के कई जिले इस समय घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं। आगरा में तो हालात ऐसे हैं कि ताजमहल तक दिखाई नहीं दे रहा है। मौसम की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।
यह आदेश सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के स्कूलों पर लागू होंगे। संबंधित जिलों के डीएम की ओर से इस संबंध में आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
बिहार: बिहार सरकार ने भी शीतलहर और कोहरे को देखते हुए सभी सरकारी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है। नए आदेश के मुताबिक स्कूल अब सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे। सरकार का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में भी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। वहीं, अत्यधिक ठंड वाले इलाकों में कुछ दिनों के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। खासतौर पर कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों को इस दौरान बड़ी राहत दी गई है।
कुछ राज्यों में सर्दी की शुरुआत के साथ ही स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया था। हरियाणा में स्कूल सुबह 9:30 बजे से खुल रहे हैं यह नियम नवंबर से लागू हो चूका है। पंजाब में भी स्कूलों का समय बदलकर सुबह 9 बजे कर दिया गया है। आमतौर पर हर साल सर्दियों के मौसम में बच्चों को ठंड से बचाने के लिए राज्य सरकारें स्कूलों के समय में बदलाव करती हैं।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
19 Dec 2025 01:19 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।