4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने के बाद शरद पवार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनकी शपथ हुई और…

Baramati plane crash: 28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया था।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Feb 04, 2026

Sharad Pawar, Sunetra Pawar, Ajit Pawar death,

शरद पवार ने तोड़ी चुप्पी (Photo-IANS)

Maharashtra Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ ही उन्होंने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने पर भी बयान दिया है। उन्होंने इस पर खुशी जताई और इसे परिवार के लिए कठिन समय में एक जिम्मेदारी भरा कदम बताया।

विमान हादसे में अजित पवार की हुई मौत

बता दें कि 28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया था। इस हादसे से महाराष्ट्र की राजनीति और पवार परिवार दोनों को गहरा झटका लगा। अजित पवार के निधन के बाद खाली हुए उपमुख्यमंत्री पद को उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने संभाला, जिस पर शरद पवार ने कहा कि उनकी शपथ हुई और यह फैसला दुख की घड़ी में भी आगे बढ़ने की हिम्मत को दर्शाता है।

एनसीपी विलय क्या बोले शरद?

एनसीपी के दोनों गुटों के विलय को लेकर चल रही चर्चाओं पर शरद पवार ने साफ शब्दों में कहा कि इस विषय पर बातचीत अजित पवार और जयंत पाटिल के बीच हुई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर कहा कि इस प्रक्रिया में उनकी कोई भूमिका नहीं थी।

शरद पवार ने कहा, “इस समय हमारा पूरा ध्यान परिवार और पार्टी से जुड़े लोगों की देखभाल पर है। फिलहाल किसी भी तरह के राजनीतिक फैसलों या विलय पर कोई चर्चा नहीं हो रही है।”

बजट सत्र को लेकर चिंता

शरद पवार ने बताया कि वे 58 वर्षों के संसदीय जीवन में पहली बार बजट के दिन संसद में मौजूद नहीं रह सके। अजित पवार की मौत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके लिए भावनात्मक रूप से बेहद कठिन समय था। बजट पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें एक नए प्रकार के कर (टैक्स) का प्रावधान आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस बजट से विकास कार्यों को तेज़ करने के लिए ठोस और स्पष्ट कदमों की उम्मीद थी, जो पूरी तरह दिखाई नहीं देते।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर आशंका

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोलते हुए शरद पवार ने कहा कि इसके कुछ प्रावधान भारतीय किसानों के हितों के खिलाफ जा सकते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यदि अमेरिका को भारत के कृषि बाजार में अधिक निर्यात की अनुमति मिलती है, तो इसका सीधा असर देश के किसानों और कृषि अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका एक आर्थिक रूप से बेहद शक्तिशाली देश है और उसके बड़े पैमाने पर कृषि निर्यात से स्थानीय किसानों को नुकसान हो सकता है।