5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुनेत्रा पवार ही होंगी NCP अध्यक्ष! प्रफुल्ल पटेल बने रहेंगे कार्यकारी अध्यक्ष : सूत्र

अजित पवार के 28 जनवरी 2026 को बारामती में प्लेन क्रैश में निधन के बाद एनसीपी में नेतृत्व का संकट पैदा हो गया था। अजित पवार एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री थे।

2 min read
Google source verification
Sunetra Pawar

Sunetra Pawar (PC: X)

Sunetra Pawar president of NCP: दिवंगत अजित पवार की पत्नी और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगी। पार्टी सूत्रों और नेताओं की सहमति के अनुसार, यह फैसला जल्द ही औपचारिक रूप से घोषित किया जाएगा। वहीं, वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल अपनी भूमिका में बने रहेंगे और संगठनात्मक कार्यों का नेतृत्व जारी रखेंगे।

अजित पवार की मौत के बाद, सुनेत्रा पवार बनीं डिप्टी सीएम

अजित पवार के 28 जनवरी 2026 को बारामती में प्लेन क्रैश में निधन के बाद एनसीपी में नेतृत्व का संकट पैदा हो गया था। अजित पवार एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री थे। उनकी अचानक मौत ने पार्टी को झटका दिया, लेकिन नेताओं ने तेजी से फैसला लिया। सुनेत्रा पवार को पहले विधायक दल का नेता चुना गया और 31 जनवरी को वे महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने लोक भवन में शपथ ली और अजित पवार के तीन विभागों—राज्य उत्पाद शुल्क, अल्पसंख्यक मामले, खेल और युवा कल्याण—की जिम्मेदारी संभाली। वित्त विभाग मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास रहा।

सुनेत्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की उठी थी मांग

अब पार्टी के 30 से अधिक सेल प्रमुखों और पदाधिकारियों ने कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे को पत्र लिखकर सुनेत्रा पवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि प्रतिकूल परिस्थितियों में सुनेत्रा ने उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी स्वीकार कर अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता साबित की है। उनका अनुभव, पार्टी के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं से लगाव उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाता है।

प्रफुल्ल पटेल अध्यक्ष की दौड़ से बाहर

प्रफुल्ल पटेल ने स्पष्ट किया कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में नहीं हैं। उन्होंने कहा, कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए फैसला लिया जाएगा। पार्टी को स्थिरता और दिशा की जरूरत है। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला अंतिम रूप लेगा। सुनेत्रा पवार राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं और बारामती से जुड़ी हैं, जहां अजित पवार का मजबूत आधार था।