5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमी युगल ने नहर में लगाई छलांग, किशोरी की डूबने से हुई मौत

लड़की का शव दासुया नागरिक अस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया गया है। लड़की की मां ने आरोप लगाया कि लड़का लड़की को परेशान करता था।

less than 1 minute read
Google source verification

पंजाब में होशियारपुर के उची बस्सी गाँव में मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए एक प्रेमी युगल ने मंगलवार को नहर में छलांग लगा दी। इस घटना में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की मौत हो गई। यह लड़की दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। पंजाब पुलिस के अनुसार यह घटना मंगलवार दोपहर की है।

कुछ स्थानीय लोगों ने करन और लड़की को नहर में छलांग लगाते देखा तो वह भी कूद पड़े और करन को तो किसी तरह बचा लिया लेकिन लड़की को नहीं बचा पाए। लड़की का शव दासुया नागरिक अस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया गया है। लड़की की मां ने आरोप लगाया कि लड़का लड़की को परेशान करता था।

दासुया पुलिस थाना प्रभारी हरप्रेम सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़का मजदूरी करता था जबकि लड़की दसवीं की छात्रा थी। मृतक लड़की के शव को दसूहा मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों को बुलाकर बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।