Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने UNEP से की लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट का संदेश दुनिया में फैलाने की अपील

United Nations Environment Programme (UNEP) in Nairobi: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupender Yadav) ने पर्यावरण संकट की चुनौती से निपटने के लिए जीवनशैली सुधारने पर जोर दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्लासगो जलवायु सम्मेलन में दिए गए LIFE यानी लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट के संदेश को दुनिया में फैलाने पर जोर दिया है। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम(यूएनईपी) को भारत से हाथ मिलानेकी अपील की है।

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
bhupender_yadav.jpg
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव

पत्रिका ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने नैरोबी में आयोजित संयुक्‍त राष्‍ट्र पर्यावरण कार्यक्रम(यूएनईपी) के 50 वें सेशन में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्लासगो जलवायु सम्मेलन में दिए गए 'LIFE' संदेश को दुनिया भर में फैलाने की अपील की है। भूपेंद्र यादव ने संयुक्‍त राष्‍ट्र पर्यावरण कार्यक्रम को लाइफ यानी लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट के संदेश को फैलाने के लिए भारत के साथ हाथ मिलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मानवता और ग्रह की सुरक्षा की दृष्टि से वैश्विक समुदाय के लिए पर्यावरण के अनुरूप स्थाई जीवनशैली जरूरी है।


केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने और प्रमुख पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम को काम करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने और हमारे समय की प्रमुख पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए सामूहिक कार्रवाई को प्रोत्साहित करना चाहिए।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत महत्वपूर्ण पर्यावरण चुनौतियों से निपटने के लिए वर्ष 1972 से यूएनईपी से जुड़ा हुआ है। यूएनईपी पर्यावरण पर अग्रणी वैश्विक आवाजों में से एक है। उन्होंने कहा कि यह नेतृत्व प्रदान करता है और भविष्य की पीढ़ियों से समझौता किए बिना देशों और लोगों को उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए प्रेरित, सूचित और सक्षम करके पर्यावरण की देखभाल करने में साझेदारी को प्रोत्साहित करता है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने नवीनतम विज्ञान और अत्याधुनिक डिजिटल उपकरणों और प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके पर्यावरण संकट से निपटने पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वर्ष 2018 में, भारत ने 'प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं' विषय पर विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी की। भारत के माननीय प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी ने एकल उपयोग प्लास्टिक को खत्म करने के लिए एक वैश्विक आह्वान किया। भारत के इस आह्वान ने दुनिया भर में प्लास्टिक प्रदूषण पर महत्वपूर्ण कार्रवाई की गति प्रदान की, जिसका समापन ऐतिहासिक संकल्प और इसे अपनाने के रूप में हुआ।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar