AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

उन्नाव रेप मामले के आरोपी पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को जमानत मिलने के बाद एक बड़ा बवाल खड़ा हो गया हैं। पीड़िता और उसका परिवार जहां कोर्ट का फैसला आने के बाद से ही इसका विरोध कर रहे हैं वहीं अब अन्य लोग भी इसके खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। सेंगर को जमानत देने के फैसले के खिलाफ आज पीड़िता के परिवार के साथ-साथ सामाजिक संगठनों ने भी दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सेंगर की जमानत को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा और इसके लिए वह सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।
पीड़िता की मां ने इस बारे में बात करते हुए कहा सेंगर को जमानत नहीं मिलनी चाहिए। हम इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएंगे, हमारा हाईकोर्ट से भरोसा उठ गया है। अगर वहां भी इंसाफ नहीं मिलता है तो हम दूसरे देश जाएंगे। मेरे पति की हत्या के दोषी को तुरंत फांसी दी जानी चाहिए। सेंगर की जमानत के खिलाफ भारी संख्या में महिलाएं हाईकोर्ट के बाहर जमा हुई। उनके हाथों में 'उन्नाव पीड़िता के लिए न्याय' जैसे नारे लिखे हुए बैनर थे। महिलाओं ने कोर्ट के बाहर नारे लगाए और पीड़ित परिवार के लिए न्याया की मांग की।
इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटने की चेतावनी दी और कहा कि यहां प्रोटेस्ट करना मना है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि अगर पांच मिनट में यहां से नहीं हटते हैं तो आपके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा। अगर आपको प्रोटेस्ट करना है तो आप जंतर-मंतर जाओ। इसके जवाब में महिला प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इसी कोर्ट ने आरोपी को जमानत दी थी इसलिए यहां प्रदर्शन कर रहे हैं। जहां अन्याय हुआ हैं वहीं से तो न्याय मांगा जाएगा।
बता दें कि, भाजपा का पूर्व विधायक सेंगर 2017 के उन्नाव रेप मामले का दोषी है। इसके साथ ही सेंगर के खिलाफ पीड़िता के पिता की हत्या का मामला भी चल रहा है। 2019 में कोर्ट ने सेंगर को दोषी ठहराया था और उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने सेंगर को सशर्त जमानत दी है जिसके बाद से इस फैसले के खिलाफ पीड़िता का परिवार विरोध प्रदर्शन कर रहा है।
फैसले के बाद जब पीड़िता और उसकी मां दिल्ली के इंडिया गेट के बाहर प्रदर्शन करने पहुंची थी तो पुलिस ने वहां से उन्हें जबरदस्ती हटा दिया था। पुलिस ने उन्हें मीडिया से बातचीत करने से रोका और उनके साथ बदसलूकी भी की। यह घटना सामने आने के बाद विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई लोगों ने इसकी आलोचना की। अब इसे लेकर बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जा रहा है। CBI पहले ही इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुकी है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
26 Dec 2025 05:12 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।