3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका द्वारा टैरिफ घटाने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- ट्रंप निर्भरता

US reduces tariff on India: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आगे कहा कि पीएम मोदी किसी वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने साफ तौर पर दबाव में दिखाई देते हैं

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Feb 03, 2026

India US tariff deal, Donald Trump India tariff cut, US reduces tariff on India, Trump tariff announcement India,

अमेरिकी टैरिफ घटने के ऐलान पर कांग्रेस ने साधा निशाना (Photo-IANS)

Donald Trump India tariff cut: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ लगाए गए टैरिफ को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अमेरिका ने 25 प्रतिशत की जगह टैरिफ को 18 प्रतिशत कर दिया है। अमेरिका के इस ऐलान के बाद बीजेपी और कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस ने इस पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

क्या बोले जयराम रमेश?

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए इसे डोनाल्ड ट्रंप पर निर्भरता बताया है। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की आलोचना करते हुए कहा कि इसे सभी समझौतों का जनक नहीं कहा जा सकता।

ट्रंप के सामने दबाव में दिखते हैं मोदी

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि पीएम मोदी किसी वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने साफ तौर पर दबाव में दिखाई देते हैं – सामान्य तौर पर होने वाली गले-मिलने की झप्पियों की बात तो दूर, अब पीएम उनके साथ दिखने तक से असहज नजर आते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि पीएम मोदी ने अंततः हार मान ली है। यह निश्चित रूप से फादर ऑफ ऑल डील्स नहीं हो सकता।

हिंदी फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के एक लोकप्रिय संवाद का हवाला देते हुए रमेश ने आगे कहा, "वॉशिंगटन में तो साफ तौर पर मोगैम्बो खुश है।"

उन्होंने आगे कहा कि अब तो यही आम बात हो गई है - भारत को अपनी सरकार की गतिविधियों की जानकारी केवल राष्ट्रपति ट्रंप या उनके नियुक्त अधिकारियों से ही मिलती है। ट्रंप-निर्भरता। 

शाह ने मोदी और ट्रंप को दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच हुआ 'ऐतिहासिक समझौता' दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को बेहतर बनाएगा और मजबूत व्यापारिक संबंधों और आपसी विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। इसे 'बड़ा दिन' बताते हुए मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- भारत-अमेरिका संबंधों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिसमें टैरिफ को काफी कम करके 18% कर दिया गया है, जिससे मजबूत व्यापारिक संबंधों और पारस्परिक विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है।