5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क पर नंगा हुआ युवक, गार्ड के क्लब में एंट्री देने से मना करने पर जमकर किया हंगामा

बेंगलुरु के बैंगलोर क्लब के बाहर नशे में धुत युवक ने कपड़े उतारकर हंगामा किया और कार के सामने खड़ा हो गया। पुलिस ने सुरक्षा गार्ड, ड्राइवर और युवक तीनों के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज किए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Feb 04, 2026

Bengaluru club

बैंगलुरु क्लब (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बेंगलुरु के सेंट्रल इलाके में स्थित बैंगलोर क्लब अपनी एलीट मेंबरशिप और लंबी वेटिंग लिस्ट के लिए जाना जाता है। शहर के प्रभावशाली और रसूखदार लोग इस क्लब के सदस्य माने जाते हैं। बुधवार को इसी प्रतिष्ठित क्लब के बाहर एक ऐसी घटना हुई जिसने राहगीरों से लेकर सोशल मीडिया तक सभी को चौंका दिया। घटना में एक स्थानीय युवक ने नशे की हालत में क्लब के बाहर जमकर हंगामा किया। युवक ने कपड़े उतार दिए और खुद को कार के सामने खड़ा कर दिया, जिससे हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए।

नशे की हालत में क्लब में घुसने की कोशिश

पुलिस के अनुसार स्थानीय निवासी राज अनंत बुधवार शाम लावेल रोड स्थित बैंगलोर क्लब पहुंचा। उसका दावा था कि उसके पिता क्लब के सदस्य हैं और इसी आधार पर वह अंदर जाना चाहता था। बताया गया कि राज नशे में था और सुरक्षा गार्ड से बहस करने लगा। बहस इतनी बढ़ गई कि गार्ड ने उसे अंदर जाने से साफ मना कर दिया। इसी दौरान राज ने अपना आपा खो दिया और सरेआम हंगामा शुरू कर दिया, जिससे वहां मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सरेआम कपड़े उतारकर किया हंगामा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बहस के दौरान राज ने अचानक अपने कपड़े उतार दिए और सड़क पर हंगामा करने लगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से अस्थिर भी बताया जा रहा है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह सड़क पर खड़ा होकर चिल्लाता दिख रहा है। उसकी हरकतों से ट्रैफिक भी कुछ देर के लिए बाधित हो गया और इलाके में अफरा तफरी मच गई।

कार के सामने खड़ा हुआ युवक, बाल बाल बची जान

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राज एक कार के सामने खड़ा हो जाता है। कार चालक उसे हटाने की कोशिश करता है और गाड़ी आगे बढ़ाता है। इसी दौरान युवक कार के बोनट से चिपक जाता है और कुछ सेकंड बाद सड़क पर गिर पड़ता है। गिरते ही वह दर्द से चीखने लगता है। मौके पर मौजूद लोग और सुरक्षा कर्मी तुरंत हरकत में आए, जिससे हालात और बिगड़ने से बच गए।

राज ने ही गार्ड के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

बेंगलुरु पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसे एक सुरक्षा गार्ड ने पीटा है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित सुरक्षा गार्ड और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने राज के खिलाफ भी सार्वजनिक उपद्रव फैलाने का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।