13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Rain Alert: ठंड की विदाई से पहले 17-18 फरवरी को आसमान से बरसेगी आफत! इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

IMD Alert: उत्तर भारत में ठंड की विदाई से पहले मौसम फिर बिगड़ने वाला है। 17-18 फरवरी को पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
image
भारत

Feb 13, 2026

IMD Rain Alert:फरवरी का महीना अपने आधे पड़ाव पर है और उत्तर भारत में ठंड की विदाई (North India Weather) का दौर शुरू हो चुका है। दिन में तेज धूप और रात को हल्की ठंड से मौसम को सुहाना बन गया है। लेकिन, अगर आप सोच रहे हैं कि अब रजाई-कंबल पैक करने का वक्त आ गया है, तो थोड़ा ठहर जाएं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की (IMD Rain Alert) है कि मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार (Weather Forecast Today) पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) दस्तक दे रहा है। इसके असर से न सिर्फ पहाड़ों पर बर्फ गिरेगी(Snowfall Alert), बल्कि मैदानी इलाकों में भी बारिश की बूंदें गिर सकती हैं। मौसम विभाग ने विशेष रूप से 17 और 18 फरवरी को लेकर अलर्ट (Rain Forecast) जारी किया है।

13 से 15 फरवरी: धूप और बढ़ता पारा

इस सप्ताह की शुरुआत में यानि 13, 14 और 15 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन के समय तेज धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे दोपहर में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है। जबकि कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बादलों की आवाजाही हो सकती है, लेकिन कोई बड़ा सिस्टम सक्रिय नहीं रहेगा।

16 फरवरी: मौसम बदलने की आहट

16 फरवरी की शाम से मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो जाएगा। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की ओर बढ़ेगा। इसके चलते आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी और हवाओं की दिशा में बदलाव महसूस किया जाएगा।

17 और 18 फरवरी: बारिश और बर्फबारी का 'पीक टाइम'

मौसम विभाग के अनुसार, ये दो दिन इस हफ्ते के लिए सबसे महत्वपूर्ण रहेंगे। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17-18 फरवरी को मध्यम से भारी बर्फबारी और बारिश होने की प्रबल संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी पर्यटकों के लिए खुशखबरी हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 17-18 फरवरी को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें (Thundershowers) पड़ सकती हैं। दिल्ली-एनसीआर में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।

19 फरवरी: मौसम खुलने की संभावना

19 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होना शुरू हो जाएगा। बारिश का दौर थमेगा और आसमान साफ होने लगेगा। हालांकि, बारिश के बाद चलने वाली ठंडी हवाएं सुबह और शाम के तापमान में मामूली गिरावट ला सकती हैं। दूसरी ओर, मनाली, शिमला और गुलमर्ग में मौजूद पर्यटकों के लिए यह खुशखबरी है। वीकेंड पर ताजा बर्फबारी की उम्मीद में कई सैलानी पहाड़ों का रुख करने का प्लान बना रहे हैं। होटल व्यवसायियों के चेहरे भी खिल गए हैं।

तापमान पर क्या होगा असर ?

बारिश के इस स्पेल (Spell) के बाद मौसम विभाग की नजर तापमान के ग्राफ पर है। जानकारों का कहना है कि 17-18 फरवरी की बारिश के बाद, जब आसमान साफ होगा, तो दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। फरवरी के अंतिम सप्ताह तक दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है, जो गर्मी की जल्द शुरुआत होने का संकेत होगा।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!