6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेन्नई, Jun 06, 2026

Patrika Explainer: जिन जिन नेताओं ने भाजपा छोड़ बनाई अपनी पार्टी, उनका इतिहास में क्या हुआ हाल?

भाजपा से अलग होकर जिन भी नेताओं ने पार्टी बनाई, उनकी सियासी चमक पहले के मुकाबले फीकी पड़ गई। बाद में कुछ नेताओं ने दोबारा भाजपा ज्वाइन कर ली। पढ़ें पूरी खबर

Annamalai

अन्नामलाई ने दिया इस्तीफा (X)

Annamalai's resignation: तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शुक्रवार को एक नई राजनीतिक पहल 'वी द लीडर्स' की शुरुआत कर दी। अन्नामलाई ने घोषणा की कि यह आंदोलन भविष्य में एक राजनीतिक दल में परिवर्तित होगा, जिसकी तैयारी के लिए कार्यकर्ता प्रशिक्षण और संगठन विस्तार पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित पार्टी प्रशिक्षण के बाद अगले विधानसभा चुनाव में भाग लेगी। इससे पहले केंद्रीय भाजपा नेतृत्व ने भी उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। अन्नामलाई से पहले भी कई नेताओं ने भाजपा छोड़ अपनी पार्टी बनाई लेकिन वह अपना मुकाम हासिल करने में असफल रहे।

हम सिर्फ विरोध के लिए विरोध नहीं करेंगे

अपने सोशल मीडिया हैंडल से अन्नामलै ने इच्छुक लोगों को वीदलीडर्स से जुड़ने की अपील की। इसी के साथ उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम सेंटर फॉर एथिक्स एंड पॉलिटिक्स की स्थापना की घोषणा की, जो सार्वजनिक जीवन और चुनावी राजनीति में नेतृत्व की आकांक्षा रखने वालों को प्रशिक्षित करेगा। अन्नामलाई ने आंदोलन की विचारधारा स्पष्ट करते हुए कहा कि जब भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा, तब तमिलनाडु का शीर्ष पर रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि तमिल और भारतीय पहचान के बीच अनावश्यक टकराव पैदा किया गया है, जबकि दोनों एक साथ रह सकते हैं। भाजपा से संबंधों पर अन्नामलाई ने कहा कि अब वे भाजपा को राज्य की अन्य पार्टियों की तरह ही देखेंगे। हम सिर्फ विरोध के लिए विरोध नहीं करेंगे।

अन्नामलाई के भाजपा छोड़ने पर पार्टी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने कहा कि उनके इस्तीफे से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और अपनी विचारधारा पर अडिग रहेगी।

सफल नहीं रहे भाजपा छोड़ अपना दल बनाने वाले नेता

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष 41 वर्षीय अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ने के बाद अभियान शुरू कर नई पार्टी बनाने की घोषणा की है। उनसे पहले भाजपा के कई दिग्गज नेता भी ऐसा कर चुके हैं। हालांकि उन्हें नई पार्टी बनाने के बाद अपेक्षित सफलता नहीं मिली। इनमें से कुछ नेताओं ने वापस भाजपा ज्वाइन कर ली या फिर उनकी सियासी चमक कम हो गई।

नेतासाल जब भाजपा छोड़ीनई पार्टी का नाम
कल्याण सिंह1999राष्ट्रीय क्रांति पार्टी
उमा भारती2005 (निलंबित)भारतीय जनशक्ति पार्टी
बीएस येदियुरप्पा2012कर्नाटक जनता पक्ष
बाबूलाल मरांडी2006झारखंड विकास मोर्चा
शंकर सिंह वाघेला1996राष्ट्रीय जनता पार्टी
यशवंत सिन्हा2018भारतीय सब लोग पार्टी
केशुभाई पटेल2012गुजरात परिवर्तन पार्टी

ये नेता वापस भाजपा लौटे-

कल्याण सिंह, उमाभारती, बाबूलाल मंराडी, बीएस येदियुरप्पा, केशुभाई पटेल। लेकिन इनमें सभी की पहचान पहले की तुलना में फीकी पड़ गई।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें