AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

सर्दी का असर दिनों-दिन बढ़ रहा है। देश के कई राज्यों में सर्दी के बढ़ते असर से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। दूसरी ओर कई राज्यों में अभी भी सिर्फ सुबह और रात के समय ही ठंड महसूस हो रही है, लेकिन जल्द ही मौसम और ठंडा होगा। जल्द ही एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने से इस बार देश में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले 7 दिन कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी (Cold Wave Warning) जारी की है, जिससे कड़ाके की ठंड का अलर्ट (Winter Alert) है।
मौसम विभाग ने उत्तरपश्चिम भारत के कई राज्यों में अगले 7 दिन शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इससे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर चलेगी। इस दौरान सुबह के समय कई जिलों में कोहरा भी छाया रहेगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी शीतलहर चलेगी और साथ ही बर्फबारी का भी अलर्ट है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों के लिए भी अगले 7 दिन शीतलहर की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 7 दिन शीतलहर चलेगी। इससे ठिठुरन बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से अगले 7 दिन महाराष्ट्र के मध्य जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के राज्यों के लिए भी शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इससे कर्नाटक के दक्षिण आंतरिक इलाकों और तेलंगाना में कई जगह शीतलहर चलने से ठंड बढ़ेगी।
उत्तरीपूर्व के कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा और ठंड भी बढ़ेगी। ऐसे में मौसम विभाग ने मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड के लिए अलर्ट जारी किया है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
20 Dec 2025 10:28 am
Published on:
20 Dec 2025 10:26 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।