15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करोड़ों के गबन मामले में गोविंदा, चंकी पांडे, शक्ति कपूर और सांसद मनोज तिवारी पर FIR!

जिस कंपनी ने गबन किया है इन चारों पर उस कंपनी का प्रमोशन करने और निवेशकों को लुभाने के आरोप हैं। पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये सीधे तौर पर भी इस गबन में शामिल हैं क्या?

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Fir against Govinda

प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत ChatGPT )

Crime फिल्म अभिनेता गोविंदा, चंकी पांडे और शक्ति कपूर के साथ ही भाजपा सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ कथित निवेश घोटाले के प्रचार ( एंडोर्समेंट ) के आरोप में FIR दर्ज की गई है। यह मामला गाजियाबाद स्थित कंपनी मैक्सीज़ोन टच प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े कथित निवेश धोखाधड़ी प्रकरण से संबंधित है।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला

सूत्रों के अनुसार, झारखंड के जमशेदपुर की एक स्थानीय अदालत में निवेशकों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कंपनी ने निवेश पर हर महीने 15 प्रतिशत तक रिटर्न देने का लालच देकर लोगों से बड़ी रकम जुटाई, लेकिन बाद में न तो मूलधन लौटाया गया और ना ही ब्याज दिया गया। एक निवेशक ने शिकायत में बताया कि उसने कंपनी में करीब 30 लाख रुपए का निवेश किया था। कंपनी की ओर से तय समय पर भुगतान नहीं होने के बाद पीड़ितों ने न्यायालय की शरण ली।

जानिए चारों पर क्या हैं आरोप ( Crime )

इसके बाद कोर्ट ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। एफआईआर में चारों चर्चित हस्तियों के नाम इस आधार पर जोड़े गए हैं कि उन्होंने कंपनी की निवेश योजना का प्रचार किया और अपने प्रभाव का उपयोग कर आम लोगों को इस स्कीम में निवेश के लिए प्रेरित किया। शिकायत में कहा गया है कि इनकी लोकप्रियता के कारण बड़ी संख्या में लोग कंपनी के झांसे में आ गए। इससे पहले सितंबर 2025 में जमशेदपुर पुलिस ने मैक्सीज़ोन टच प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक चंदर भूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि कंपनी कथित रूप से फर्जी मल्टी लेवल मार्केटिंग ( एमएलएम ) योजना चला रही थी और अवैध रूप से निवेशकों से करोड़ों रुपए जमा कर रही थी। प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) ने भी कंपनी से जुड़े निवेश और क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामलों में छापेमारी की थी। एजेंसियों के मुताबिक, सिंह दंपती गिरफ्तारी से पहले करीब तीन साल तक फरार रहे थे।

अब पुलिस कर रही जांच (Crime )

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि, जांच के दौरान यह भी देखा जा रहा है कि इन कलाकारों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका केवल प्रचार तक सीमित रही या वे इस कथित घोटाले में किसी अन्य रूप से शामिल हैं। अगर जांच में कोई इस तरह की बात सामने आती है तो उसी अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!