AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 17 साल से फरार चल रहे हत्या और दुष्कर्म के आरोपी आलम को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी आलम के खिलाफ पहली बार वर्ष 2008 में मामला दर्ज किया गया था। 30 अक्टूबर 2008 को उसके विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया था, लेकिन तभी से वह फरार हो गया था। यह उसका पहला अपराध नहीं रहा। वर्ष 2021 में उसकी अपनी बेटी ने ही उस पर गंभीर आरोप लगाए। बेटी ने दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। यह मामला पुलिस और समाज दोनों के लिए चौंकाने वाला था।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी आलम को 28 फरवरी 2023 को एक अदालत से अंतरिम जमानत मिली थी। लेकिन उसने इसका दुरुपयोग किया और जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर दोबारा फरार हो गया। इसके बाद दिल्ली की एक अदालत ने उसे दिसंबर 2023 में भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया। इसी बीच छह मई 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि आलम श्रमिक एक्सप्रेस में सफर कर रहा है। जो मध्यप्रदेश के इटारसी स्टेशन से गुजरने वाली थी। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की एक टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए एक विशेष तलाशी अभियान की योजना बनाई। टीम इटारसी पहुंची और वहीं से ट्रेन में सवार हो गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चलती हुई ट्रेन में तलाशी अभियान लगभग तीन से चार घंटे तक चला। इस दौरान हर कोच की बारीकी से छानबीन की गई। सावधानीपूर्वक योजना और मजबूत समन्वय के तहत संचालित इस ऑपरेशन के अंत में आरोपी आलम को जलगांव जंक्शन पर गिरफ्तार कर लिया गया। यह अभियान लगभग 20 घंटे चला, जिसमें टीम ने 1,100 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की।
पूछताछ में सामने आया है कि पिछले कुछ सालों में आरोपी आलम ने अपनी पहचान कई बार बदली। उसने अपने हुलिए, ठिकानों और मोबाइल नंबरों को बार-बार बदला ताकि पुलिस से बचा रह सके। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बिहार, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में लगातार घूमता रहा। पुलिस को उसके कई पते मिले हैं, जो उसकी सतर्कता को दर्शाते हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब उसे गिरफ्तार किया गया, उस समय वह गुजरात के वलसाड की ओर जा रहा था। उसके खिलाफ कार्रवाई में दिल्ली पुलिस की टीम ने महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया। इसके बाद उसे दिल्ली लाया गया है। दिल्ली पुलिस ने आलम की गिरफ्तारी की सूचना बिहार पुलिस को भी दे दी है। अधिकारियों के अनुसार, आगे की जांच अभी जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने और किन अपराधों को अंजाम दिया है या किन लोगों की मदद से वह फरार रहने में सफल रहा।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
10 May 2025 06:36 pm
Published on:
10 May 2025 06:35 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।