AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Delhi MCD By-Election 2025: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव का तीन दिसंबर को परिणाम सामने आया। इसमें 12 में से सात सीटों पर भाजपा ने कब्जा जताया तो तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जीते। एक सीट कांग्रेस तो एक अन्य पार्टी को भी मिली। हालांकि इस उपचुनाव में पहले दिन से ही आम आदमी पार्टी वोटों की हेराफेरी का आरोप लगा रही है। अब चुनाव परिणाम के लगभग 16 दिन बाद आम आदमी पार्टी उपचुनाव की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कोर्ट पहुंच गई है। इससे दिल्ली का सियासी पारा हाई हो गया है। भाजपा ने जहां इसे जनमत का अपमान बताया, वहीं आम आदमी पार्टी इसे धोखाधड़ी और हेराफेरी बताकर जन अपेक्षाओं का अपमान बता रही है।
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के अशोक विहार-65 के उपचुनाव में वोटों की हेराफेरी का आरोप लगाया है। इसके तहत AAP प्रत्याशी सीमा गोयल ने रोहिणी जिला अदालत में याचिका दायर निष्पक्ष तरीके से दोबारा काउंटिंग कराने की मांग की है। इस मामले की सुनवाई अब 24 दिसंबर को होगी। इस मामले में AAP का कहना है "जब चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सीमा गोयल 10वें राउंड तक 179 वोटों से आगे चल रही थीं तो अचानक उपचुनाव का परिणाम कैसे बदल गया?" इस मामले में AAP प्रत्याशी सीमा गोयल ने कोर्ट में याचिका लगाकर ये आरोप भी लगाया कि 11वें राउंड में वोटों की गिनती से पहले काउंटिंग में लगे अधिकारियों ने अलग जाकर चर्चा की। इसके बाद उपचुनाव का परिणाम घोषित किय गया, जो भाजपा के पक्ष में चला गया। यानी आम आदमी पार्टी सीधे तौर पर उपचुनाव परिणाम जान-बूझकर बदलने का आरोप लगा रही है।
आम आदमी पार्टी प्रत्याशी रहीं सीमा गोयल की याचिका पर भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा "अशोक विहार-65 में भाजपा प्रत्याशी वीना आसिजा 405 वोटों से विजेता बनी हैं। भाजपा प्रत्याशी वीना आसिजा की इस जीत को न्यायालय में चुनौती देने से साफ हो गया है कि AAP नेताओं को लोकतांत्रिक जनादेश पर यकीन ही नहीं है। भाजपा जनमत को सर्वोपरि मानती है। आम आदमी पार्टी अपनी हार पर हमेशा बेईमानी का आरोप लगाती है। ऐसा नहीं है कि भाजपा ने सारी सीटों पर जीत हासिल कर ली है। नारायणा वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को मात्र 148 वोटों से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन हमने जनमत का सम्मान किया, लेकिन अशोक विहार में 405 वोटों से हुई हार को AAP पचा नहीं पा रही है।"
AAP की अशोक विहार-65 वार्ड में पार्षद प्रत्याशी रहीं सीमा गोयल में रोहिणी जिला अदालत में याचिका देकर उपचुनाव में वोटों की हेराफेरी का आरोप लगाया है। सीमा गोयल ने याचिका में कहा "एमसीडी के अशोक विहार-65 वार्ड के ए-ब्लॉक मतदान क्षेत्र में 801 मतदाताओं का नाम 'गलती' से जोड़ दिया गया। इसके अलावा अधिकार क्षेत्र की सीमा से बाहर स्थित दो मतदान केंद्रों को मतदाता सूची में अवैध रूप शामिल किया गया है। प्रत्याशियों की जीत का अंतर मात्र 405 वोट दिखाया गया। इसलिए यह परिणाम अत्यंत अविश्वसनीय लगता है।"
सीमा गोयल ने याचिका में आगे कहा "इस मतगणना में अमान्य वोटों की गलत स्वीकृति, वैध वोटों की गलत अस्वीकृति और संभवतः गलत तरीके से आवंटित मतदान क्षेत्रों से मतपत्रों को अवैध रूप से शामिल करने की आशंका है। इस मतगणना में अवैध रूप से शामिल किए गए वार्ड-64 के क्षेत्र और दो आवंटित मतदान केंद्र गलत तरीके से जोड़े गए। इसके अलावा मतगणना के दौरान एक अस्प्ष्ट देरी और मतगणना में लगे अधिकारियों का आंतरिक घेरे में जाकर मशविरा करने के बाद चुनाव परिणाम बदलना कई आशंकाए पैदा कर रहा है।"
अपनी याचिका में AAP प्रत्याशी रहीं सीमा गोयल ने ये भी कहा कि इसको लेकर रिटर्निंग ऑफिसर के पास एक लिखित शिकायत भी दर्ज कराई। इसमें मतगणना में धांधली पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई, लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर ने इसमें कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके चलते अब कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। रोहिणी अदालत की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निशा सहाय सक्सेना ने AAP नेत्री सीमा गोयल की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई के बाद निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी कर मामले की अगली सुनवाई 24 दिसंबर को तय की है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
20 Dec 2025 01:27 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।