AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
Delhi NCR Christmas Weather Forecast: कड़ाके की ठंड ने पूरे उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले लिया है। बीते दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर में भी सर्दी का तांडव देखने को मिल रहा है। यहां ठंडी-ठंडी हवाएं चल रही हैं और ठिठुरन के साथ सुबह हो रही है। वहीं, दोपहर के वक्त हल्की धूप निकल रही है, लेकिन फिर शाम होते ही ठंड अपना रूप दिखाना शुरू कर दे रही है। अब धीरे-धीरे एनसीआर के 24 जिलों के लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। क्योंकि अभी तक एनसीआर में हवाएं 8 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं, लेकिन अब इनकी गति 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना बताई जा रही है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 27 दिसंबर तक उत्तर भारत के कई राज्यों में घने से लेकर बेहद घने कोहरे की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हाल के दिनों में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया। आने वाले 2-3 दिनों की बात करें तो 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के दिन दिल्ली में मौसम सामान्य के आसपास रहने की उम्मीद है। आसमान साफ रहेगा और सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। आईएमडी के अनुसार, रात और तड़के के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना बनी रहेगी और 24 से 27 दिसंबर तक राजधानी में कोहरे का असर जारी रह सकता है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि एनसीआर के अलावा 22 से 27 दिसंबर के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 22 से 29 दिसंबर तक घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है, जिससे दृश्यता पर असर पड़ सकता है। वहीं, बिहार और ओडिशा में भी 22 से 27 दिसंबर के दौरान कोहरे का प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा 23 दिसंबर तक राजस्थान के कई हिस्सों, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तरी मध्य प्रदेश में भी घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान सुबह और रात के समय कोहरे की तीव्रता अधिक रह सकती है, जिससे आम जनजीवन और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
24 Dec 2025 10:50 am
Published on:
24 Dec 2025 10:42 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।