7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस के गुडवर्क में खुलासा: गाजियाबाद में बिक रहे अवैध पिस्टल !

गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच टीम ने स्कॉर्पियो में अवैध हथियारों के साथ जा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है इन्होंने पूछताछ में बताया है कि गाजियाबाद से हथियार खरीदते हैं।

2 min read
Google source verification
Crime in Ghazibad

पकड़े गये आरोपी पुलिस हिरासत में ( फोटो श्रोत गाजियाबाद पुलिस )

Crime गाजियाबाद की स्वाट टीम ने तीन युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन पिस्हुटल बरामद हुए हैं। कुछ मैगजीन और जिंदा कारतूस भी पुलिस ने इनके कब्जे से मिलने की बात कही है। ये तीनों जिस कार से जा रहे थे उसे भी सीज कर दिया गया है। पपूछताछ में इन्होंने बताया कि गाजियाबाद से हथियार खरीदकर उन्हें अच्छे दामों पर बेचते हैं। पूर्व में भी इन्होंने गाजियाबाद से असलहा खरीदा था।

पूछताछ में बताया किस्से खरीदते थे हथियार

पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि गाजियाबाद में अवैध असलहों की खरीद फरोख्त हो रही है। पकड़े गए तीनों युवकों ने अपने नाम ऋतिक त्यागी पुत्र संदीप त्यागी निवासी राज पब्लिक स्कूल के पास गली नंबर तीन सिहानी थाना नंदग्राम और पवन कुमार पुत्र अवधेश कुमार वर्मा निवासी सेक्टर 34 होशियारपुर थाना गौतम बुद्धनगर और आदित्य पुत्र राकेश कुमार राय निवासी सिहानी थाना नंदग्राम बताएं हैं। पुलिस के अनुसार जब इनसे आगे पूछताछ की गई तो इन्होंने बताया कि इन्होंने तीनों पिस्टल कुछ समय पहले मरियम नगर के रहने वाले प्रिंस और संजय नगर गाजियाबाद के रहने वाले गोलू से खरीदे थे। यह भी बताया कि पूर्व में भी इन दोनों से असलहा खरीदते रहे हैं। खरीदे गए हथियारों को बाद में मुनाफे के बाद बेच दिया जाता है। यह लोग हथियारों की तस्करी कर रहे थे। पुलिस अब इस गैंग के कनेक्शन तलाश रही है। आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर में भी पिछले सप्ताह कुछ युवकों को पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। इस गैंग का कनेक्शन भी मुजफ्फरनगर वाले गैंग से हो सकता है। इस बारे में भी पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वेव सिटी थाने में इन पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमित सक्सेना ने बताया कि इनसे पूछताछ में कुछ और भी जानकारी पुलिस को मिली है जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।