
Noida Flower Show: नोएडा का फ्लावर शो, जो कई सालों से एक शानदार थीम के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज कराता आ रहा है, लाखों फूल प्रेमियों के दिलों को गार्डन-गार्डन कर देता है। इस बार भी फ्लावर शो की थीम इसलिए खास होने वाली है क्योंकि शो के मुख्य द्वार को 40 फीट ऊंचा फूलों से बनाया जाएगा। साथ ही रेप्लिका को बनाने के लिए बेंगलुरू, पश्चिम बंगाल और अन्य जगहों से मंगाए गए फूल अपनी खुशबू महकाएंगे। केदारनाथ की हूबहू छवि को गुलाब की कई खास प्रजाति के फूलों से सजाया जाएगा।
खास किस्म के फूलों से ही डमरू और त्रिशूल भी बनेंगे जिनकी ऊंचाई तीन फीट तक होगी। वहीं नंदी की भी रेप्लिका बनाई जाएगी यानी नंदी को हूबहू ऐसा बनाया जाएगा कि वह असल लगे। 6 फीट ऊंचे हाथी को हुबहू बनाने के लिए करेले का उपयोग किया जाएगा। वहीं, आने-जाने के रास्ते को बनाने के लिए पहली बार साइड बास्केट का इस्तेमाल किया जाएगा। यही नहीं, कई दूसरे प्रवेश द्वार भी रंग-बिरंगे फूलों से सजाए जाएंगे। आपको बता दें कि पिछले साल फ्लावर शो काशी विश्वनाथ मंदिर की थीम पर आयोजित हुआ था।
फ्लावर शो में सिर्फ फूलों की महक ही नहीं बल्कि स्वादिष्ट व्यंजनों की महक भी आप तक पहुंचेगी। एक कोना ऐसा होगा जहां पर तरह-तरह के फूड आइटम होंगे। इसके साथ ही 60 से ज्यादा नर्सरी भी होंगी, जिसमें बच्चे से लेकर हर उम्र के शख्स का मनोरंजन होगा। शो का माहौल आपको प्रकृति के करीब का अनुभव कराएगा और कला से भी जुड़ने का मौका भी मिलेगा।
नोएडा का फ्लावर शो युवाओं के लिए आकर्षक और यादगार अनुभव बन सकता है। यहां आप जानेंगे फूलों की उन अनोखी किस्मों के बारे में जिनके विषय में शायद कभी पहले सुना ही नहीं होगा। इसके साथ ही गार्डनिंग के बदलते रूप को समझेंगे, टेरेरियम और बोन्साई कला को सीखने के लिए छोटी वर्कशॉप्स का हिस्सा भी बन सकते हैं। तरह-तरह के फूलों की जानकारी QR कोड से मिलेगी।
नोएडा के सेक्टर-33ए के निकट शिल्पहाट शिवालिक पार्क पहुंचने के लिए आप मेट्रो की ब्लू लाइन से जा रहे हैं तो सेक्टर-32 सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन सबसे करीब है। यहां मेट्रो से उतरकर ई-रिक्शा लेकर शिल्प हाट के सामने उतर सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग फ्लावर शो देखने पहुंच सकें इसके लिए नोएडा अथॉरिटी ने तय किया है कि प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Published on:
07 Feb 2026 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
