
राजधानी में खतरे की घंटी: दो हफ्तों में 509 महिलाएं और 191 बच्चे गायब (इमेज सोर्स: AI जनरेटेड)
Delhi Missing Case Safety Issues: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में लापता लोगों के अचानक बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, साल 2026 के पहले सिर्फ 15 दिनों में ही राजधानी में 800 से ज्यादा लोग लापता (Delhi Missing Case) हो चुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या महिलाओं और लड़कियों की है। 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 के बीच कुल 807 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई, यानी औसतन हर दिन 54 लोग लापता हुए:
| श्रेणी | संख्या |
|---|---|
| कुल लापता लोग | 807 |
| लापता महिलाएं/लड़कियां | 509 |
| लापता पुरुष | 298 |
| कुल नाबालिग | 191 |
| नाबालिग लड़कियां | 146 |
| नाबालिग लड़के | 45 |
| कुल वयस्क | 616 |
| औसतन रोज लापता होने वाले बच्चे | 13 |
| अब तक मिली लड़कियां | 29 |
| अब तक मिले लड़के | 19 |
आठ से 12 साल की उम्र के बच्चों में 13 मामले सामने आए, जिनमें आठ लड़के और पांच लड़कियां शामिल हैं। इनमें से बाद में केवल तीन लड़कों का ही पता चल पाया। वहीं, 12 से 18 साल के आयु वर्ग के 169 किशोर लापता हुए, जिनमें 138 किशोरियां और 31 किशोर शामिल हैं। पुलिस अब तक 29 लड़कियों और 19 लड़कों को तलाशने में सफल रही है, लेकिन करीब 71% किशोर, यानी 121 बच्चे अभी भी लापता हैं।
कुल मिलाकर 807 मामलों में से केवल 235 लोगों का ही अब तक पता चल पाया है, जबकि 572 लोगों की तलाश जारी है।
पिछले साल के आंकड़े भी हालात की गंभीरता को दर्शाते हैं। जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 के बीच दिल्ली में कुल 24,508 लोग लापता हुए थे। इनमें 14,870 यानी करीब 60% महिलाएं थीं, जबकि 9,638 पुरुष लापता हुए। पुलिस 15,421 लोगों को तलाशने में कामयाब रही, लेकिन 9,087 मामले अब भी अनसुलझे हैं।
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की 2016 से 2026 तक की रिपोर्ट बताती है कि हर साल लापता लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले दस वर्षों में राजधानी में 2,32,737 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई। इनमें से लगभग 1.8 लाख लोगों का पता लगाया जा सका, लेकिन करीब 52,000 मामले अब भी लंबित हैं।
Updated on:
06 Feb 2026 05:13 pm
Published on:
06 Feb 2026 05:48 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
