11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब गरीबी नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, 15,700 श्रमिक बच्चों को 12 करोड़ की राशि…रेखा गुप्ता ने श्रम मंत्रालय की पहल को सराहा

Rekha Gupta: दिल्ली में श्रमिक परिवारों के बच्चों को बड़ी राहत मिली है। श्रम मंत्रालय ने 15,700 छात्रों को 12 करोड़ रुपये की शैक्षणिक सहायता दी, जिसकी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सराहना की।

less than 1 minute read
Google source verification
Rekha Gupta praised Ministry providing Rs 12 crore children of laborers

Rekha Gupta: देश की राजधानी दिल्ली में अब गरीबी पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी। दरअसल, श्रम मंत्रालय ने श्रमिक बच्चों के लिए खजाने का पिटारा खोल दिया है और 15,700 छात्रों को 12 करोड़ रुपये की शैक्षणिक सहायता दी है। इस फैसले से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुशी जताते हुए श्रम मंत्रालय की इस पहल की सराहना की है।

आपको बता दें कि छात्रों को 12 करोड़ की शैक्षणिक सहायता देने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि "बड़ी खुशी की बात है कि जो श्रमिक वर्ग, मजदूर वर्ग पिछली सरकारों के समय में परेशान रहता था, जिनकी अनदेखी होती थी, इस साल में हमारे श्रम मंत्रालय ने जिस तरह से उनकी देखरेख की, उनके लिए योजनाओं पर क्रियान्वयन किया, उसका सुखद परिणाम हमें दिख रहा है। आज भी जैसे 15,700 बच्चों को 12 करोड़ की राशि की शैक्षणिक सहायता, स्कॉलरशिप दी गई, वह भी बहुत अच्छी पहल है… स्वास्थ्य सुविधाएं, भोजन के लिए अटल कैंटीन, ये सारी योजनाएं दिल्ली को बल देने के लिए काम कर रहे हमारे श्रमिक भाई-बहनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं…"