12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्राहक देते 20 हजार…लड़कियों को मिलते 5000, गाजियाबाद में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ऐसे होता था सौदा

Ghaziabad Sex Racket: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पुलिस ने एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान 11 लड़कियों और 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया।

2 min read
Google source verification
Sex racket busted in Ghaziabad more than 500 girls involved

Ghaziabad Sex Racket: दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का बड़ा पर्दाफाश किया है। दरअसल, यहां पर एक होटल में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। बुधवार को पुलिस ने छापा मारा, जिसमें 11 लड़कियां और 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। बताया गया है कि यहां पर संचालक ग्राहक से 20 हजार लेते थे और लड़कियों को पांच हजार देते थे। पुलिस ने एक आरोपी के फोन की तलाशी ली तो पता चला कि उसके फोन में 500 से ज्यादा लड़कियों की फोटो थी।

आपको बता दें कि जिले के वैशाली में महागुन सरोवर पोर्टिगो नाम के होटल में देह व्यापार का धंधा जोरों से चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को छापेमारी की और इस रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। इस मामले को लेकर एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में होटल मैनेजर राहुल शर्मा (46) भी शामिल है, जिसे इस पूरे रैकेट का मुख्य सरगना बताया जा रहा है। वहीं, उसके साथ वेटर सुनील सिंह (39) और अंकित चौहान (19) को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि छापेमारी के दौरान होटल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जिसमें कुछ आरोपी मौके से भागने में फरार हो गए। देश के अलग-अलग राज्यों से देह व्यापार के लिए लाई गई लड़कियों का रेस्क्यू कर लिया गया है।

विदेश से आतीं थीं लड़कियां

पुलिस के मुताबिक, देह व्यापार कराने के लिए यहां पर देश के अलग-अलग राज्य से लड़कियां आती ही थीं। इसके साथ ही विदेशों से लड़कियों को मंगवाया जाता था। ग्राहक व्हाट्सएप के जरिए संपर्क करते थे और लड़कियों को पसंद करते थे। फिर ग्राहक इस होटल में आते थे या लड़कियों को उनके साथ किसी और होटल में भेजा जाता था। वहीं, पुलिस ने इस बात का भी खुलासा किया है कि ग्राहकों से दलाल बीस हजार की रकम लेते थे और लड़कियों को 5 हजार देते थे।

फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस

इस मामले को लेकर बताया कि छापेमारी की भनक लगते ही इस धंधे में शामिल सुमित रावत निवासी कोटद्वार, उत्तराखंड; राहुल; निर्दोष; और अफजल फरार हो गए, जिनकी तलाश करने के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। वहीं, होटल के मैनेजर राहुल शर्मा, अंकित चौहान निवासी कासिमपुर पावर हाउस थाना जवा जिला अलीगढ़, और सुनील निवासी ग्राम दभी थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है।