Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

स्विट्जरलैंड की तकनीक से रोकेंगे भू-स्खलन-नितिन गडकरी

-लोकसभा में केन्द्रीय सडक़ परिवहन मंत्री ने दी जानकारी -टोल पाइंट पर 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से निकलो, बैंक से कटेगी टोल राशि

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

नई दिल्ली। देश के पहाड़ी इलाकों में लगातार बढ़ रहे भू-स्खलन को रोकने के लिए अब सरकार स्विट्जरलैंड की तकनीक अपनाने जा रही है। इसके लिए केन्द्र सरकार ने स्विट्जरलैंड से एमओयू किया है। वहीं टोल नाको को समाप्त कर टोल पाइंट बनाए जाएंगे। जहां से कोई भी वाहन तेज गति से निकल सकेगा। जबकि उसके नंबर प्लेट और फास्टटैग के फोटो से बैंक से अपने आप टोल राशि कट जाएगी। लोकसभा में यह जानकारी केन्द्रीय सडक़ व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी है।

वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान चंढीगढ़-शिमला हाइवे समेत कई अन्य हाइवे पर कमजोर रिटेनिंग वाल के चलते भू-स्खलन की समस्या को उठाया। इस पर मंत्री गडकरी ने कहा कि चंढीगढ़ से शिमला व मनाली के साथ हिमालय टेरेन में यही समस्या है। स्लोप प्रोटेक्शन के लिए हमने स्विट्जरलैंड से एमओयू किया है। ब्लैक स्पॉस्ट्स की तरह भू-स्खलन के 84 पाइंट्स चिन्हित किए हैं। जहां हम विशेष तकनीक से भूस्खलन रोकने का काम कर रहे हैं। हालांकि इसमें अभी कुछ समय लग सकता है।

हटेंगे टोल नाके, ला रहे सीमलेस ट्रैफिक प्लान

लोकसभा में गडकरी ने टोल नाको को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि जल्द ही देश के सभी नेशनल हाइवे से टोल नाके हटा दिए जाएंगे। सरकार एक ऐसी सीमलेस ट्रैफिक प्लान पर काम कर रही है, जिसमें टोल देने के लिए गाड़ी रोकने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। गडकरी ने बताया कि अब नई तकनीक के जरिए गाडियां 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टोल पॉइंट से निकल सकेंगी। वहां कोई बैरियर या नाका नहीं होगा। उन्होंने बताया कि जैसे ही गाड़ी टोल पॉइंट से गुजरेगी, वहां लगे हाई-टेक कैमरे आपकी नंबर प्लेट और फास्टैग की फोटो ले लेंगे। इसके बाद टोल राशि लिंक किए गए बैंक अकाउंट से कट जाएगी। उन्होंने बताया कि नई नीति के तहत अगर किसी सडक़ का टोल 60 किमी के लिए तय है और वाहन केवल 15 किमी ही चलते हैं, तो सिर्फ 15 किमी का ही भुगतान करना होगा।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar