15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा बना सपा-बसपा और भाजपा का अखाड़ा, तीनों पार्टियों ने महारैलियों का जारी किया शेड्यूल

UP Elections 2027: मिशन-2027 के लिए नोएडा-जेवर राजनीतिक केंद्र बने हैं। भाजपा के दिग्गज, अखिलेश यादव और बसपा के शक्ति प्रदर्शन के साथ यहां से चुनावी शंखनाद की तैयारी है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
up election 2027 gautam budh nagar bjp sp bsp mega rallies noida jewar airport

UP Elections 2027:उत्तर प्रदेशविधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है, जिसमें गौतमबुद्ध नगर जिला सभी पार्टियों के लिए रणनीतिक केंद्र बन चुका है। सत्ताधारी भाजपा अगले एक महीने में यहां दो विशाल जनसभाएं कर अपनी ताकत दिखाएगी, तो वहीं समाजवादी पार्टी ने भी अपने चुनावी शंखनाद के लिए इसी जिले को चुना है। बहुजन समाज पार्टी भी पीछे नहीं है और आगामी 15 मार्च को राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर एक भव्य कार्यक्रम के जरिए अपना शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है।

दिल्ली से सटा गौतमबुद्ध नगर जिला उत्तर प्रदेश की 'आर्थिक राजधानी' होने के साथ-साथ राज्य की 'शो-विंडो' के रूप में भी अपनी पहचान रखता है। बसपा सुप्रीमो का गृह जनपद होने के कारण राजनीतिक गलियारों में खास रसूख रखने वाले इस जिले में वर्तमान में रिकॉर्ड निवेश आ रहा है। यहां एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का निर्माण काम पूरा हो चुका है और अब इसके उद्घाटन की तैयारियां चल रही हैं। इस क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर श्रेय लेने की राजनीति हमेशा से हावी रही है, यही कारण है कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के तीनों प्रमुख राजनीतिक दल अपने चुनावी शंखनाद के लिए इसी धरती को चुन रहे हैं।

21 फरवरी को होगी भाजपा की पहली जनसभा

यमुना सिटी के सेक्टर-28 में 21 फरवरी को भाजपा एक बड़ी जनसभा करने जा रही है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की नींव रखेंगे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनता को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी खुद मौजूद होकर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे


लगभग 48 एकड़ में फैली इस यूनिट को HCL और फॉक्सकॉन मिलकर तैयार कर रहे हैं। भाजपा ने इस कार्यक्रम की तैयारियां
तेज कर दी हैं और इसके लिए रविवार को एक जरूरी बैठक भी बुलाई गई है। इस बड़े आयोजन के बाद, अगला खास कार्यक्रम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के उद्घाटन का होगा, जहां प्रधानमंत्री मोदी खुद मौजूद रहेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

जेवर एयरपोर्ट बनेगा भाजपा की बड़ी उपलब्धि


भाजपा के पश्चिम इलाके के अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया और जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा का कहना है कि जेवर एयरपोर्ट एक बड़ी उपलब्धि है। इसे भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने कड़े संघर्ष के बाद बनवाया है। इसके शुभारंभ पर होने वाली जनसभा पूरे प्रदेश की सबसे बड़ी जनसभा होगी। यहीं से भाजपा के मिशन-2027 का चुनावी अभियान शुरू होगा। यमुना सिटी में भी जल्द ही जनसभा होगी।

समाजवादी पार्टी 29 मार्च को दादरी में रैली करेगी


समाजवादी पार्टी भी अपने चुनावी अभियान की शुरुआत 29 मार्च को दादरी के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में समाजवादी समानता भाईचारा रैली से करेगी। इसे संबोधित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आएंगे। यह सपा की मिशन-2027 की पहली रैली होगी। इसके बाद सभी जिलों में सम्मेलन होंगे। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी का कहना है कि 29 मार्च को सबसे बड़ी रैली होगी।

बसपा 15 मार्च को नोएडा में बड़ा कार्यक्रम करेगी


बसपा भी बड़ा कार्यक्रम करेगी। बसपा के जिलाध्यक्ष लखमी सिंह के अनुसार 15 मार्च को नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर मान्यवर कांशीराम की जयंती पर बड़ा कार्यक्रम होगा। इसमें मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़ और आगरा मंडल के पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए मुख्यातिथि का नाम अभी तय नहीं हुआ।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!