AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

खरगोन.
जिले में निमरानी क्षेत्र से गुजरे नेशनल हाइवे पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां खलबुजुर्ग में एक यात्री बस नर्मदा पुल पर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भयावह रहा कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें चालक बुरी तरह फंस गया। इससे दोनों पैर कट गए। हादसे में 12 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। तीन गंभीर घायल भी बताए जा रहे हैं। जिन्हें इंदौर रेफर किया है। शेष घायलों का इलाज धामनोद के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 6.30 व 7 बजे के बीच महाराष्ट्र से इंदौर की ओर आ रही एक यात्री बस ने आगे चल रहे शकर से भरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। सफर तय कर रहे यात्री भी घबरा गए। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हुई।
पड़ताल की तो पला चला बस के कैबिन में चालक बुरी तरह फंस गया है। उसके दोनों पैर कट गए हैं। बस में कुल 52 यात्री सवार होना बताया जा रहा है। फिलहाल घायलों को धामनोद के अस्पताल में भर्ती कराया है। तीन गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया है।
सूचना मिलते ही बलकवाड़ा थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर, खलटाका चौकी प्रभारी रितेश तायड़े मौके पर पहुंचे। गनीमत यह रही कि बस टक्कर के बाद नर्मदा नदी में गिरते गिरते बची है। बस मुंबई-सोलापुर से इंदौर की ओर जा रही थी।
इस नर्मदा पुल पर पूर्व में भी हादसा हुआ था। तब एक यात्री बस असंतुलित होकर नीचे नदी में गिरी थी। हादसा इतना भयावह था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए थे। तब भी जिला प्रशासन ने यहां यातायात दुरुस्त करने के वादे किए, लेकिन समय के साथ व्यवस्थाएं बदहाल हो गई।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
23 Apr 2024 11:30 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।