11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हड्डियों की तस्करी का खुलासा: ट्रक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे

सेवानगर से झांसी ले जाई जा रही थीं जानवरों की हड्डियां, सैंपल जांच के लिए लैब भेजे

less than 1 minute read
Google source verification
सेवानगर से झांसी ले जाई जा रही थीं जानवरों की हड्डियां, सैंपल जांच के लिए लैब भेजे

सेवानगर से झांसी ले जाई जा रही थीं जानवरों की हड्डियां, सैंपल जांच के लिए लैब भेजे

सेवानगर से झांसी ले जाई जा रही थीं जानवरों की हड्डियां, जांच के लिए लैब भेजे

ग्वालियर। जानवरों की हड्डियों की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने सेवानगर से झांसी जा रहे एक ट्रक को पकड़कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। ट्रक में बड़ी मात्रा में जानवरों की हड्डियां भरी थीं, जिनके सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

घटना सोमवार-मंगलवार रात की है। चेतकपुरी के पास ट्रक यूपी-93 बीटी-1939 से तेज बदबू आने पर स्थानीय युवक पकंज ठाकुर और उनके साथियों ने शक के आधार पर पीछा किया। ट्रक के साथ एक लोडिंग वाहन एमपी-07 जेडडब्ल्यू-6871 भी चल रहा था। दोनों वाहनों को रोककर तलाशी लेने पर ट्रक में हड्डियां मिलीं।

सूचना पर झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आसिफ खान, शाहरुख खान, अनवर कुरैशी और अरमान कुरैशी के रूप में हुई है। आरोपियों ने दावा किया कि उनके पास हड्डियां ले जाने का लाइसेंस है, लेकिन वे कोई वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके।

पशु चिकित्सक द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में हड्डियां जानवरों की पाई गईं, हालांकि गौवंश की नहीं बताई गईं। एहतियातन सैंपल लैब भेजे गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

गोदाम तक पहुंची जांच

मामले की जांच में सामने आया कि हड्डियां सेवानगर स्थित वसीम खान के गोदाम से भरी गई थीं। गोदाम में हड्डियां पहुंचाने वाले व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। उसके अनुसार, शहर, देहात और जंगल में मृत मिले जानवरों की हड्डियां इकट्ठा कर गोदाम में लाई जाती थीं, जहां से उन्हें पाउडर बनाने के लिए भेजा जाता था। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

समाचार

ट्रेंडिंग