Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

कलेक्टर गाइडलाइन: शहर में जहां कम गाइडलाइन, उन जगहों पर बढ़ाने की तैयारी, टीएंडसीपी से मांगा रिकॉर्ड

पंजीयन विभाग ने वित्त वर्ष 2026-25 की गाइडलाइन तैयार करने की कवायद तेज कर दी है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, तहसीलदारों को पत्र लिखा है। इनसे शहर में नए निर्माण की जानकारी मांगी है। ऐसी जगह चिह्नित की जा रही हैं, जहां पर गाइडलाइन कम है और रजिस्ट्री अधिक दाम पर हो रही हैं।

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
एआइ से भी तैयार किया जा रहा डेटा, शहर में कहां-कहां गाइडलाइन से ऊपर रजिस्ट्री हुई
एआइ से भी तैयार किया जा रहा डेटा, शहर में कहां-कहां गाइडलाइन से ऊपर रजिस्ट्री हुई


guideline पंजीयन विभाग ने वित्त वर्ष 2026-25 की गाइडलाइन तैयार करने की कवायद तेज कर दी है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, तहसीलदारों को पत्र लिखा है। इनसे शहर में नए निर्माण की जानकारी मांगी है। ऐसी जगह चिह्नित की जा रही हैं, जहां पर गाइडलाइन कम है और रजिस्ट्री अधिक दाम पर हो रही हैं। इसके अलावा भोपाल मुख्यालय से भी डेटा मांगा गया है। ऐसी लोकेशन चिह्नित की जा रही हैं, जहां पर गाइडलाइन से ऊपर रजिस्ट्री हुई हैं। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से इस डेटा को तैयार किया जा रहा है। इस बार उन जगहों पर गाइडलाइन बढ़ सकती है, जहां पर कम गाइडलाइन है और रजिस्ट्री ज्यादा पर हो रही है।

1 अप्रेल 2026 से नई गाइडलाइन लागू की जानी है। समय पर गाइडलाइन तैयार होने के बाद केंद्रीय मूल्यांकन कमेटी को पहुंच जाए, उसके लिए मुख्यालय ने नवंबर में पत्र जारी कर दिया था। इसके बाद उप पंजीयक गाइडलाइन बनाने में जुट गए हैं। हर उप पंजीयक अपने-अपने क्षेत्र की गाइडलाइन तैयार करेगा और गलती के लिए वही जिम्मेदार होगा। जिला मूल्यांकन कमेटी की बैठक में संबंधित उप पंजीयक जानकारी देगा।

2015 के बाद सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई थी वर्तमान वित्त वर्ष में

- वर्तमान वित्त वर्ष में शहर व गांव में पिछले दस साल में सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई है। इसका असर रजिस्ट्रियों पर दिख रहा है। इस कारण दस्तावेजों में गिरावट आई है। इसलिए जहां गाइडलाइन अधिक है, वहां पर बढ़ोतरी कम होगी।

- वृत्त-2 में सबसे ज्यादा गाइडलाइन बढ़ी थी, क्योंकि यहां पर सबसे ज्यादा कॉलोनी विकसित हो रही थी।

- बिल्डरों की फार्म फोर कॉलोनी में अलग से लोकेशन दी गई थी। गाइडलाइन भी बढ़ाई गई थी।

- सिटी सेंटर, महाराजपुरा, मुरार में सबसे ज्यादा रेट बढ़े हैं। यहां पर दस्तावेजों में कमी आई है।

ग्रामीण क्षेत्र में विकसित होने लगी कॉलोनियां

शहर के आसपास की जमीन बिक चुकी हैं और कॉलोनी भी विकसित हो गई है, लेकिन कस्बों की ओर बिल्डर बढ़े हैं। इस कारण कॉलोनी विकसित हो रही हैं। नगर निगम सीमा के बाहर गाइडलाइन कम है। इसलिए पंचायतों में विकसित हो रही कॉलोनियों में भी गाइडलाइन बढ़ सकती है। इसके लिए तहसीलदारों से जानकारी मांगी है।

- अवैध कॉलोनी में विक्रय पर रोक लगी है। इसलिए विभाग को राजस्व की जरूरत है। इस कारण नई लोकेशन भी चिन्हित की जानी है।

- वृत्त-1 के ग्रामीण क्षेत्र में गाइडलाइन बढ़ाने की संभावना दिख रही है।

टीएंडसीपी व तहसीलदारों को पत्र भेज चुके हैं। नगर निगम, जीडीए, हाउसिंग बोर्ड से जानकारी के लिए पत्र भेज रहे हैं। जानकारी आने पर गाइडलाइन तैयार की जा सके।

केएन वर्मा, वरिष्ठ उप पंजीयक व गाइडलाइन संयोजक

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar