
bus stand
छिंदवाड़ा. महादेव मेला छह फरवरी 2026 से शुरू हो गया है, लोगों का चौरागढ़ पहुंचना शुरु हो गया है, लोग पचमढ़ी व भूराभगत की ओर से पहुंच रहे है। इन भक्तों को बस संचालक ने ठगने का कार्य शुरू कर दिया है, परिवहन विभाग ने बसों को परमिट के साथ ही किराया सूची दी है जिसके हिसाब से किराया वसूला जाना है। छिंदवाड़ा से पचमढ़ी का किराया परिवहन विभाग के अनुसार 174 रुपए है लेकिन 300 रुपए तथा भूराभगत तक का किराया 104 रुपए है जिसके बदले 200 रुपए वसूला जा रहा है। किराया सूची बसों पर चस्पा होनी चाहिए लेकिन व गायब है। 15 फरवरी शिवरात्रि तक मेला रूट पर लाखों की संख्या में भक्तों का पहुंचना होता है।
पूर्व में परिवहन विभाग ने प्राइवेट बस स्टैंड पर बड़े बैनर में किराया सूची डिस्प्ले की थी। चौरागढ़ जाने वाले लोगों को भूराभगत तथा पचमढ़ी तक किराए की जानकारी उपलब्ध हो जिसको लेकर यह बैनर दो स्थानों पर लगाया गया था जिसे बाद में बस चालकों ने फाड़ दिया।
प्राइवेट बस स्टैंड से भूराभगत व पचमढ़ी बस यात्रियों को लेकर महादेव मेले के कई बार चौबीस घंटे खड़ी हो रही है तथा भरकर रवाना हो रही है। इस दौरान किराए को लेकर पत्रिका ने वास्तविक स्थिति को जाना तो बस ऑपरेटर व कंडेक्टर किराया पूछने पर ज्यादा किराया बोल रहे थे जिन्हें किसी भी तरह का कोई खौफ नहीं था। सवारी बैठाने वाले युवक से पूछा गया तो उसने पचमढ़ी का 300 तथा भूराभगत का किराया 200 रुपए बताया था। इस दौरान बस के कांच पर किराया सूची नहीं थी तथा पचमढ़ी व भूराभगत भर लिखा हुआ था।
बस ऑपरेटरों को बसों के परमिट के साथ ही किराया सूची दी गई है जिसे बसों में चस्पा किया जाना है। बस ऑपरेटर अगर ज्यादा किराया वसूल रहे तो कार्रवाई की जाएगी। जांच दल भी मेला शुरू होने के साथ ही लगातार जांच करने मेला रूट पर निकलेगा। इस दौरान अगर ज्यादा किराया लेते हुए कोई बस संचालक पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
अनुराग शुक्ला, एआरटीओ, छिंदवाड़ा।
पांढुर्ना से 236 295
जामसांवली से 202 252
सौंसर से 195 244
रामाकोना से 184 230
उमरानाला से 162 202
लिंगा से 149 186
छिंदवाड़ा से 139 174
परासिया से 112 140
तामिया से 83 104
कुंआ बादला से 74 95
देलाखारी से 64 80
झिरपा से 34 42
मटकुली से 30 37
पांढुर्ना से 180 225
जामसांवली से 146 182
सौंसर से 139 174
रामाकोना से 128 160
उमरानाला से 106 132
लिंगा से 93 116
छिंदवाड़ा से 83 104
परासिया से 56 70
तामिया से 27 34
कुआंबादला से 18 22
Published on:
07 Feb 2026 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
