
Ahmedabad. शहर के वेजलपुर थाना क्षेत्र में फतेहवाड़ी कैनाल के पास स्थित एक चाय की किटली पर गुरुवार मध्यरात्रि बाद फायरिंग की घटना सामने आई। इस मामले में किटली संचालक के पैर पर गोली लगी है, जिससे वह जख्मी हुआ है। इस संबंध में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज ककीगई हहै। यह घटना पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर घटी।
वेजलपुर पुलिस के अनुसार यह घटना गुरुवार मध्यरात्रि बाद करीब डेढ़ बजे फतेहवाडी कैनाल के पास स्थित चाय की किटली पर हुई। फतेहवाडी में लब्लेक पार्क निवासी मुद्दसर पठान (41) यहां चाय की किटली चलाते हैं। गुरुवार मध्यरात्रि बाद अरबाज और उसके दो मित्रों की ओर से मुदसर पर फायरिंग करने की घटना सामने आई।
इलाके के एसीपी ए.बी.वाळंद ने संवाददाताओं को बताया कि कुछ समय पहले किटली संचालक मुद्दसर पठान और उसके पास किटली चलाने वाले फैजान दीवान के साथ अरबाज की चाय की किटली पर नहीं बैठने की बात को लेकर कहासुनी व झगड़ा हुआ था। इसके चलते अरबाज ने उसके दो अन्य मित्रों के साथ किटली पर पहुंचकर फैजान कहां है, आज उसे जान से मार देना है। ऐसा कहते हुए अरबाज ने उसके पास से पिस्तौल जैसा दिखने वाला हथियार निकाला। उसके दो मित्रों के हाथ में चाकू थे। अरबाज ने किटली पर मौजूद मुद्दसर को जान से मारने के इरादे से उस पर दो राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली मुद्दसर के पैर के पंजे में लगी, जबकि दूसरी गोली चाय की किटली पर लगी। इस दौरान आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिससे तीनों ही आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर वेजलपुर पुलिस पहुंची। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालना शुरू किया है ताकि आरोपियों का सुराग लग सके।
उधर फैजान के भाई सोहिल ने मीडियाकर्मियों के समक्ष यह आरोप लगाया कि अरबाज इलाके में गांजा की अवैध बिक्री करता है। ऐसे में फैजान ने उसे ऐसा करने से टोका था, जिससे अरबाज व उसके मित्र फैजान पर हमला करने आए थे। मुदसर फैजान के मित्र हैं और पास में अन्य चाय की किटली चलाते हैं।इसके चलते आरोपियों ने उन पर भी हमला किया, उनके पैर में गोली लगी है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
संबंधित विषय:
Published on:
13 Feb 2026 10:36 pm

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)