15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा में गलती से जहरीला केमिकल पीने से दंपती समेत 4 की मौत

भीलवाड़ा। जिले के गंगापुर क्षेत्र के आलोली गांव में एक बड़ी लापरवाही ने हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर दिया। शादी समारोह से शराब समझकर लाया गया जहरीला केमिकल (मेथनॉल कार्बनिक सॉल्ट) पीने से दंपती सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। […]

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
aaroli sharab dukhantika at bhilwara`rajasthan

aaroli sharab dukhantika at bhilwara`rajasthan

भीलवाड़ा। जिले के गंगापुर क्षेत्र के आलोली गांव में एक बड़ी लापरवाही ने हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर दिया। शादी समारोह से शराब समझकर लाया गया जहरीला केमिकल (मेथनॉल कार्बनिक सॉल्ट) पीने से दंपती सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

घटना के अनुसार, मृतक घुमंतू परिवार के सदस्य 10 फरवरी को एक शादी समारोह में खाना लेने और सफाई के लिए गए थे। वहां कैटर्स ने खाना गर्म करने के लिए ज्वलनशील केमिकल को शराब की खाली बोतलों में भर रखा था। परिवार के सदस्य अनजाने में उन्हें शराब समझकर घर उठा लाए। गुरुवार दोपहर में जब इन बोतलों का सेवन किया गया, तो सभी की हालत बिगड़ गई। मृतकों में रतन कंजर, उसकी पत्नी सुशीला देवी तथा जमनी देवी और बदामी देवी शामिल है। जबकि सन्नू कंजर भीलवाड़ा में भर्ती है। जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

वहीं पुलिस और आबकारी विभाग ने भीलवाड़ा स्थित उस दुकान पर भी दबिश दी है जहां से यह केमिकल सप्लाई हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक प्रशासनिक जांच कमेटी गठित की गई है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!