
aaloli sharab dukhantika at bhilwara
भीलवाड़ा। जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रशासनिक अमले को हिला कर रख दिया है। यहां आलोली गांव में शराब के धोखे में खाना गर्म करने वाला ज्वलनशील पदार्थ (एसिड- फ्यूल) पीने से एक ही परिवार के दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। शादी समारोह से 'शराब' समझकर चुराई गई मौत की इन बोतलों ने घुमंतू परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। घटना के बाद जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू और पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है।
पुलिस के अनुसार घटना में आलोली की कंजर बस्ती निवासी रतन (45) पुत्र मसरिया कंजर,उसकी पत्नी सुशीला देवी (40 ) एवं जमनी देवी (50 ) पत्नी शंकर कंजर व बादामी देवी (55 ) पत्नी जानकी लाल की मौत हुई है। जबकि एक अन्य महिला सन्नू कंजर (22 ) की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की खबर से जिला प्रशासन, पुलिस व आबकारी विभाग में हडकंप मच गया। पुलिस व आबकारी विभाग ने भीलवाड़ा में भी एसिड बेचने वाले के यहां दबिश दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
संबंधित विषय:
Published on:
13 Feb 2026 01:29 pm
टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ (0)