Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

Lok Sabha Elections 2024-धार संसदीय पर जीत की हैट्रिक लगाने की तरफ बढ़ रही भाजपा, 40 हजार की बढ़त

धार संसदीय पर जीत की हैट्रिक लगाने की तरफ बढ़ रही भाजपा, 40 हजार की बढ़त -सुबह 10 बजे तक छह राउंड में भाजपा की सावित्री ठाकुर आगे

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
धार

Jun 04, 2024

CG Lok Sabha Election Results 2024
CG Lok Sabha Election Results 2024

धार.
लोकसभा के रण में चुनावी नतीजों को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी है। धार संसदीय सीट के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना चल रही है। प्रारंभिक रुझान में भाजपा का पलड़ा मजबूत माना जा रहा है। यहां छह साउंड के नतीजे सामने आए है। इनमें भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर आगे चल रही है। बीजेपी को छह राउंड में 96136 वोट प्राप्त हुए है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल 55765 वोटों के साथ पीछे चल रही है। भाजपा ने 40403 वोटों की बढ़त बना ली है। वहीं कांग्रेस लगातार पीछे चल रही है। आदिवासी सीट पर भाजपा 2014 के बाद लगातार तीसरी जीत की ओर बढ़ रही है। जिस प्रकार के परिणाम सामने आ रही है, उसे भाजपा कार्यकर्ताओं की खुशी की लहर नजर आ रही है। बता दें कि धार सीट के लिए 22 राउंउ में गिनती पूरी होगी। दोपहर करीब 3 बजे तक स्थित साफ होगी कि धार से जीतकर कौन प्रत्याशी दिल्ली दरबार पहुंचेगा।

संसदीय क्षेत्र में आठ सीटों चल रही गणना

आदिवासी बाहुल्य धार संसदीय क्षेत्र में कुल आठ सीटें आती है। इनमें धार, बदनावर, सरदारपुर, मनावर, कुक्षी, गंधवानी, धरमपुरी और डॉ. अंबेडकर नगर महू शामिल है। धार जिले की सात विधानसभा के वोटों की गिनती धार और महू की काउंटिंग इंदौर में हो रही है। विधानसभा चुनाव के हिसाब से देखे तो तीन सीटें भाजपा और पांच कांग्रेस के कब्जे में हैं।

ये है छह राउंड के बाद की स्थिति

राउंड भाजपा कांग्रेस अंतर
पहला 8564 5315 3249
दूसरा 14562 6877 7685
तीसरा 33004 18947 14057
चौथा 60616 37971 22645
पांचवा 88730 53683 35047
छटा 96163 55765 40403

मोबाइल पर देख सकते है नतीजे

मतगणना नतीजों पर सभी की नजरें रहेंगी। निर्वाचन आयोग ने भी नतीजे ऑनलाइन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की है। इसके लिए आयोग के एप से हर घंटे के रूझान देखे जा सकते है। वहीं आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी हर घंटे की अपडेट उपलब्ध होगी। हालांकि पॉलीटेक्निक कॉलेज के बाहर भी स्क्रीन और अनाउंसमेंट की व्यवस्था की गई है।
पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रही गिनती

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar