14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Modak : नए भवन के लिए बजट स्वीकृति का इंतजार, जर्जर में कर रहें उपचार

कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तीन दशक पुराने भवन को विभाग ने जर्जर घो​षित कर दिया। नया भवन बनने के लिए अभी बजट मिला नहीं। चिकित्सक दो सौ मरीजों का उपचार प्रतिदिन कर रहे हैं। ऐसे में कभी बड़ा हादसा हो सकता है। भवन के अ​धिकांश कमरे बंद है। जिनकी दीवारों से पत्थर गिरते […]

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
- मोड़क स्टेशन में अस्पताल का भवन 30 साल पहले बना था, विभाग ने भी कर रखा है जर्जर घो​षित

कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तीन दशक पुराने भवन को विभाग ने जर्जर घो​षित कर दिया। नया भवन बनने के लिए अभी बजट मिला नहीं। चिकित्सक दो सौ मरीजों का उपचार प्रतिदिन कर रहे हैं। ऐसे में कभी बड़ा हादसा हो सकता है। भवन के अ​धिकांश कमरे बंद है। जिनकी दीवारों से पत्थर गिरते रहते हैं। फिलहाल एक ही कमरे में चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं।

गुरुवार को फिर से एक कमरे की दीवार से पत्थर भरभरा कर गिर गए, जहां कोई चोटिल नहीं हुआ। जबकि इसके पास से मरीजों को आना-जाना पड़ता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी प्रकार दीवारें और छतें टूटती रहीं तो कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है।

कमरों को खाली कराया, मुख्य द्वार बंद

सुरक्षा के मद्देनजर जिन चार कमरों में पहले स्टाफ बैठता था, उन्हें खाली कर अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया है। मुख्य प्रवेश द्वार को भी बंद कर मरीजों के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाया है। इसके बावजूद जर्जर भवन के गिरने का खतरा बना हुआ है। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीज प्रतिदिन भय के माहौल में सेवाएं लेने को मजबूर हैं।

जर्जर बिल्डिंग के नवनिर्माण के लिए सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। नए भवन के लिए सात करोड़ 85 लाख का प्रस्ताव भेजा, जिसके जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। जर्जर कमरों और ऐसे स्थानों को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है।
- डॉक्टर राजेंद्र मीणा, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!