
इंदौर. शहर में बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के संचालित ऑनलाइन बाइक टैक्सी सेवाओं पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई की है। नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात के बाद आरटीओ ने नियमों के विपरीत चल रही बाइक टैक्सी पर शिकंजा कसा है। तीन दिन पहले रैपिडो के अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। अब पुलिस की मदद से एप बंद करवाई जाएगी। एआरटीओ अर्चना मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को एआरटीओ राजेश गुप्ता ने रैपिडो की 12 बाइक टैक्सियां जब्त की हैं। कार्रवाई के लिए आरटीओ अमले ने मोबाइल एप से बुकिंग कर बाइक चालकों को बुलवाया। जैसे ही चालक तय स्थान पर पहुंचे, परिवहन विभाग की टीम ने बाइक जब्त कर ली।
आरटीओ कार्यालय द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध को भेजे गए पत्र में कहा है कि इंदौर में रैपिडो बाइक टैक्सी कंपनी को ट्रेड लाइसेंस जारी या नवीनीकृत नहीं किया गया है। इसके बावजूद रैपिडो मोबाइल एप्लिकेशन से खुलेआम बाइक टैक्सी चल रही है। इसे बंद किया जाए। मिश्रा ने बताया कि वारदात सामने आते ही रैपिडो ट्रांसपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी कर ऑनलाइन मोबाइल एप्लिकेशन तत्काल बंद करने और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। यदि जवाब नहीं आया तो एकतरफा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2021 से 2024 तक कई बार संबंधित कंपनियों की मोबाइल एप्लिकेशन बंद कराने और कानूनी कार्रवाई के लिए पत्राचार किया गया, लेकिन एप पर प्रत्यक्ष नियंत्रण न होने से इन्हें बंद नहीं कराया जा सका।
Updated on:
06 Feb 2026 08:37 pm
Published on:
06 Feb 2026 08:34 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
