9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टपूकड़ा में सनसनीखेज वारदात : फ्लैट के बाथरूम में मासूम बेटी व मां के मिले शव, पति फरार

कस्बे की सोसाइटी त्रेहान स्टेटस रेजीडेंसी में बी ब्लॉक की 10वीं मंजिल के एक फ्लैट के बाथरूम में मां- बेटी के शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई।

2 min read
Google source verification


भिवाड़ी एसपी ने मौके पर पहुंचकर की जांच
टपूकड़ा ञ्च पत्रिका. कस्बे की सोसाइटी त्रेहान स्टेटस रेजीडेंसी में बी ब्लॉक की 10वीं मंजिल के एक फ्लैट के बाथरूम में मां- बेटी के शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई।
तिजारा डीएसपी शिवराज ने बताया की मृतका की बहन रितिका त्रिपाठी की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोडकऱ अंदर प्रवेश किया तो बाथरूम से दुर्गंध आ रही थी। उसे खोल कर देखा तो फर्श पर सड़ी गली हालत में एक विवाहिता आकांक्षा (27) पत्नी निशांत पांडे व उसकी पुत्री नव्या (4) का शव एक चादर से ढका पड़ा था। शव बुरी तरह सड़ गल चुके थे और उन पर कीड़े चल रहे थे। थाना अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी अतुल साहू मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी ज्येष्ठा मैत्रीयी मौके पर पहुंची। उन्होंने मृतका की बहन से भी पूछताछ की और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। पुलिस ने शवों को टपूकड़ा सीएचसी पहुंचाया। डीएसपी ने बताया कि मृतका के माता-पिता के आने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। एफएसएल व पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
अभी निशांत पांडे मौके से फरार है। आस-पास के लोग कुछ भी जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं। मृतका आकांक्षा पांडे एक निजी स्कूल में टीचर की नौकरी करती थी। स्कूल स्टाफ ने उसकी बहन को बताया कि वह 17 अप्रेल से स्कूल नहीं आ रही थी।
इस बारे में उसने अपने जीजा निशांत से बात की तो उसने बताया कि आकांक्षा बीमार है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि उसकी मां को उसने बताया कि वह घूमने के लिए हरिद्वार गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।