7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वंदे मातरम@150: 26 जनवरी पर सेल्फी अपलोड करने में राजस्थान देश में पहले स्थान पर, केन्द्र सरकार ने भी की राजस्थान सरकार की तारीफ

जयपुर. ‘वंदेमातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों के दूसरे चरण में राजस्थान के युवाओं ने तकनीक और देशभक्ति का अनूठा संगम पेश किया है। 26 जनवरी के अवसर पर प्रदेश के स्मारकों और प्रमुख स्थलों पर स्थापित सेल्फीपॉइंट्स ने रेकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की है। केंद्र सरकार के पोर्टल के अनुसार, […]

2 min read
Google source verification

जयपुर. 'वंदेमातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों के दूसरे चरण में राजस्थान के युवाओं ने तकनीक और देशभक्ति का अनूठा संगम पेश किया है। 26 जनवरी के अवसर पर प्रदेश के स्मारकों और प्रमुख स्थलों पर स्थापित सेल्फीपॉइंट्स ने रेकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की है। केंद्र सरकार के पोर्टल के अनुसार, तकनीक के जरिये राष्ट्रप्रेम व्यक्त करने के मामले में राजस्थान ने देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वहीं सेल्फी अपलोड का राष्ट्रीय रेकार्ड राजस्थान के नाम होने पर केन्द्र सरकार ने भी राजस्थान सरकार की तारीफ की है।

---------

2.93 लाख सेल्फी की गईं अपलोड

कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से प्रदेश भर में स्थापित सेल्फी कियोस्क युवाओं के आकर्षण का केंद्र रहे। 'वंदे मातरम-150' पोर्टल के डैशबोर्ड के अनुसार, राजस्थान के युवाओं ने 2.93 लाख सेल्फी लेकर उन्हें पोर्टल पर अपलोड कर देश भर में 'प्रथमस्थान' हासिल किया है। स्मारकों पर बने इन केंद्रों पर सुबह से लेकर शाम तक सेल्फी लेने के लिए युवाओं की भारी कतारें देखी गईं।

-------------

टॉप-10 जिलों में प्रदेश के 4 जिले शामिल

वंदे मातरम गायन, सेल्फी और स्कूली कार्यक्रमों के डेटा के आधार पर केंद्र सरकार की ओर से जारी टॉप-10 जिलों की सूची में राजस्थान ने अपना दबदबा कायम किया है।

- देशभर के श्रेष्ठ 10 जिलों में राजस्थान के पाली, राजसमंद, जयपुर और फलोदी ने जगह बनाई है।

- जयपुर इस गौरवशाली सूची में 9वें स्थान पर रहा है।

- वंदे मातरम गायन व अन्य कार्यक्रमों सूची में जम्मू-कश्मीर पहले पायदान पर रहा, इसके 6 जिले शामिल हैं।

------------

शिक्षा जगत में भी राजस्थान की धमक

केवल डिजिटल सेल्फी ही नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर आयोजनों में भी प्रदेश ने जबरदस्त सक्रियता दिखाई है। राजस्थान स्कूल और कॉलेजों की भागीदारी में देश में ‘दूसरेस्थान’ पर रहा।

श्रेणी --- संस्थान --- कार्यक्रम --- भागीदारी

स्कूल --- 19,141 --- 34,061 --- 67.73 लाख

कॉलेज --- 519 --- 1,057 --- 1.15 लाख

--------------

15 अगस्त के लिए अभी से तैयारी

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की इस अभूतपूर्व सफलता के बाद विभाग अब स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर होने वाले तीसरे चरण के कार्यक्रमों की तैयारी में जुट गया है। अधिकारियों का लक्ष्य है कि आगामी कार्यक्रमों में राजस्थान को हर श्रेणी में शीर्ष पर लाया जाए और आमजन की भागीदारी को और अधिक व्यापक बनाया जाए।

मुख्य सचिव और एसीएस गुप्ता की मॉनिटरिंग

वंदे मातरम@150 के तहत दूसरे चरण के तहत 26 जनवरी तक आयोजित किए गए कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग मुख्य सचिव वी श्रीनिवासन और कला एवं संस्कृति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता ने की। लगातार विभागों के सचिवों के साथ कई बैठकें की और वंदे मातरम गायन व सेल्फी अपलोड करने के कार्यक्रमों को विस्तृत तरीके से तैयार किया गया। यही वजह रही कि राजस्थान सेल्फी अपलोड करने में पूरे देश में शिखर पर पहुंच गया।