
CG Accident: आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कोंडागांव–उमरकोट (ओडिशा) मार्ग पर कलेक्टर कार्यालय से कुछ दूरी पर स्थित नाका के पास हुआ।
जायसवाल कोंडागांव जिले के किसान आंदोलन में शामिल होने आये हुए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तम जायसवाल अपने पड़ोसी बंटी शर्मा के साथ सड़क किनारे खड़े थे, तभी बिना लाइट के तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उत्तम जायसवाल के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
Published on:
30 Jan 2026 11:32 pm
बड़ी खबरें
View Allnewsupdate
ट्रेंडिंग
