4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर देशभर के 400 जिलों में जनसुनवाई होगी, लखपति दीदी की पेंटिंग होंगी प्रदर्शनी

International Women's Day: देशभर से राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष और सचिवों शामिल रहे। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल रही।

less than 1 minute read
Google source verification

International Womens Day: नई दिल्ली के भारत मण्डपम में शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें छत्तीसगढ महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक व सचिव रमेश कुमार साहू भी उपस्थिति रहे। उन्होंने छत्तीसगढ के जनसुनवाई की उपलब्धियों की जानकारी दी।कार्यक्रम में देशभर से राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष और सचिवों शामिल रहे। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल रही।

दो दिन के इस संवाद कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में किए जा रहे जनसुनवाई कार्यक्रम की सराहना राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा किया गया। छत्तीसगढ़ में महिला आयोग के द्वारा की जा रही जनसुनवाई की प्रक्रिया अब पूरे देश के महिला आयोग के द्वारा अपनाई जाएगी।

साथ ही निर्णय लिया की अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 से 13 मार्च तक लगातार देशभर के 400 जिलों में जनसुनवाई का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए सभी राज्य के महिला आयोग को 06 दिनों में अपने समस्त जिलों में जनसुनवाई कार्यक्रम रखना होगा। जिसकी रूपरेखा राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा भेजी जाएगी।

लखपति दीदी की पेंटिंग होंगी प्रदर्शनीराष्ट्रीय महिला आयोग ने लखपति दीदी की पेंटिंग प्रत्येक राज्यों से मंगायी थी। जिसमें कुम्हारपारा, कोण्डागांव छत्तीसगढ़ की लखपति दीदी सोनीबाई चक्रधारी की पेंटिंग राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को भेंट दिया गया। सभी राज्यों की लखपति दीदी की पेंटिंग की प्रदर्शनी भी राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से आयोजित की जाएगी।