14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैलेंटाइन डे पर कार में मिला प्रेमी- प्रेमिका का शव, दोनों को लगी गोली, गाड़ी से पिस्तौल भी बरामद

वैलेंटाइन डे पर नोएडा के सेक्टर-39 में टाटा अल्ट्रोज कार से प्रेमी-प्रेमिका के शव बरामद हुआ है। दोनों को गोली लगी है। कार की अगली सीट पर दोनों पड़े थे। बगल से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। दोनों दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में वेलेंटाइन-डे पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक कार के भीतर युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। पुलिस मामले की गहन पड़ताल में जुटी है।
स्टोरी:

उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले के सेक्टर-39 इलाके में खड़ी एक टाटा अल्ट्रोज कार से गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जब काफी देर तक कार का दरवाजा नहीं खुला। तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार का दरवाजा खुलवाया। अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। आगे की सीट पर एक युवक और एक युवती लहूलुहान अवस्था में पड़े थे।

युवक के पास से एक पिस्टल भी हुई बरामद

पुलिस को युवक के पास एक पिस्टल भी बरामद हुई है। जिससे यह आशंका मजबूत हुई है कि घटना में उसी हथियार का इस्तेमाल किया गया। प्रारंभिक जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और बाद में खुद को भी गोली मार ली। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

दोनों दिल्ली त्रिलोकपुरी के रहने वाले

मृतक युवक और युवती के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके के रहने वाले थे। पुलिस ने कार से दोनों के मोबाइल फोन और अन्य सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल और आपसी बातचीत के आधार पर घटना के पीछे की वजह तलाशने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले दोनों के बीच किसी प्रकार का विवाद हुआ था या नहीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका के रूप में देख रही है। पुलिस अब कई एंगल से घटना की जांच कर रही है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!