AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Petrol Diesel Prices: एक सप्ताह तक चले त्योहारों का सिलसिला गुरुवार को भाई-दूज के साथ ही समाप्त हो गया। जिसके बाद तेल की कीमतों में गिरावट दिखनी शुरू हो गई। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने के बावजूद, सरकारी तेल कंपनियों ने कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम कर दी हैं।
उत्तर प्रदेश और बिहार के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कमी आई है। हालांकि दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
सरकारी तेज कंपनियों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में पेट्रोल के दाम छह पैसे बढ़कर 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल आठ पैसे बढ़कर 87.89 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। गाजियाबाद में पेट्रोल के दाम 48 पैसे गिरकर 94.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 56 पैसे कम होकर 87.47 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल के दाम 88 पैसे बढ़कर 106.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 83 पैसे बढ़ाकर 92.32 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीज़ल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
| मुंबई | 103.44 | 89.97 |
| चेन्नई | 100.76 | 92.35 |
| कोलकाता | 104.95 | 91.76 |
| नोएडा | 94.77 | 87.89 |
| गाजियाबाद | 94.41 | 87.47 |
| पटना | 106.11 | 92.32 |
कच्चे तेल की कीमतों में बीते 24 घंटे में तेज उछाल देखने को मिला है। ब्रेंट क्रूड का भाव 65.85 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है, जो सवा डॉलर से ज्यादा की बढ़त है। इसी तरह, WTI का रेट भी बढ़कर 61.65 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
24 Oct 2025 12:23 pm
Published on:
24 Oct 2025 12:22 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।