AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई जिलों में दृश्यता बेहद कम हो गई है। जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ा है। ठंड और गलन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 20 से अधिक जिलों में बुधवार को कोहरा की बारिश रही। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया।
प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। घना कोहरा कई इलाकों में इस कदर छाया रहा कि सड़कों पर कुछ ही मीटर दूर तक देख पाना मुश्किल हो गया। गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या, प्रयागराज समेत करीब 50 जिले कोहरे की चपेट में रहे। जहां कई स्थानों पर दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। सुबह के समय ओस की बूंदें हल्की बारिश जैसी महसूस हुईं। जिससे ठंड और ज्यादा चुभने लगी। तराई क्षेत्र के जिलों में पूरे दिन कोहरा छाया रहा। मंगलवार को इटावा प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। जहां न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अयोध्या, लखीमपुर खीरी और बुलंदशहर जैसे जिलों में भी तापमान 8 डिग्री के आसपास रहा। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और पछुआ हवाओं के चलते ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं। जिससे लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। कोहरे के कारण सड़क हादसों में भी इजाफा हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने 18, 19 दिसंबर को पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभाग में कोल्ड वेव के साथ घना कोहरा पड़ने के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में ठंडी हवाएं तेज होंगी, जिससे तापमान और गिरेगा, हालांकि धीरे-धीरे कोहरे की तीव्रता कम होने की उम्मीद है।
18 दिसंबर – पूर्वी व पश्चिमी यूपी में घना कोहरा छाया रहेगा। विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक पहुंच सकती है। ठंडी हवाओं के कारण गलन बनी रहेगी। 19 दिसंबर – पश्चिमी यूपी में हल्के कोहरे की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में अत्यधिक कोहरा देखने को मिल सकता है। दृश्यता शून्य से 100 मीटर तक रह सकती है। 20 दिसंबर – पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कोहरे का असर जारी रहेगा। विजिबिलिटी 0 से 100 मीटर के बीच रह सकती है। कुछ इलाकों में बादल भी नजर आ सकते हैं।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
17 Dec 2025 05:31 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।