
मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में बारिश और पूर्वी यूपी में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। सहारनपुर समेत 6 जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन तक पूर्वी यूपी में हीटवेव चलेगी। इस दौरान गर्म हवा की रफ्तार 25 से 30 किमी. प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। प्रदेश में रविवार को सबसे गर्म वाराणसी रहा। यहां तापमान 43.7°C रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम में बारिश की वजह पश्चिमी विक्षोभ का असर है। इसकी वजह से नम हवाएं तापमान को बढ़ने नहीं दे रही हैं। जबकि पूर्वी यूपी में नम हवाएं नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 22 और 26 अप्रैल को दो और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहे हैं। इसकी वजह से पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार के बाद मंगलवार को भी पूर्वी यूपी के 33 जिलों में हीटवेव अलर्ट है। इन जिलों में बांदा, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली और अंबेडकरनगर।
जिन जिलों में हीटवेव का अलर्ट है, वो लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, लखीमपुर-खीरी, बहराइच, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, सीतापुर, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकरनगर हैं।
IMD के पूर्वानुमान में कहा गया है कि पूर्व और उत्तर-पूर्व के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिम के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के ज्यादातर इलाकों में गर्मी ज्यादा ही रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा।
पिछले 24 घंटे की मौसम की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में 22 अप्रैल की तड़के सुबह झमाझम बारिश हुई। इस दौरान गरज और तेज हवाएं भी चलीं। सुबह भी आसमान में काले बादल छाए नजर आए. इससे आज दिन में भी बारिश के आसार लग रहे हैं।
Updated on:
30 Oct 2024 12:45 pm
Published on:
22 Apr 2024 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
